Chaibasa

नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुमारडुंगी आर्चरी सेंटर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन, Excellent performance by archers of Kumaradungi Archery Center in the National Archery Competition.

चाईबासा। एक बार फिर जिले के प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने राष्ट्रीय स्तर की एक तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात में आयोजित अंडर-19 एसजीएफआई स्कूल नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिल…

नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुमारडुंगी आर्चरी सेंटर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन, Excellent performance by archers of Kumaradungi Archery Center in the National Archery Competition.


चाईबासा। एक बार फिर जिले के प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने राष्ट्रीय स्तर की एक तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात में आयोजित अंडर-19 एसजीएफआई स्कूल नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं। पदक जीतनेवाले ये सारे तीरंदाज कुमारडुंगी स्थित आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु हैं। 


नेशनल लेबल की इस प्रतियोगिता में जहां तीरंदाज सुनीता सावैयां तथा सरीना बुड़ीउली ने महिला वर्ग की इंडियन राउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, वहीं सुनील हेस्सा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जबकि प्रतियोगिता में तीरंदाज माधुरी कुंकल पदक से चूक गयी। ये सारे तीरंदाज झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 


जानकारी के मुताबिक स्वर्ण पदक विजेता सुनीता सावैयां तांतनगर प्रखंड के छोटा कोयता गांव की रहनेवाली है। तो सरीना बुड़ीउली झींकपानी प्रखंड के बिस्टुम्पुर गांव की निवासी है। जबकि
सुनील हेस्सा कुमारडुंगी प्रखंड के जमुदा नामक गांव के बाशिंदे हैं, लेकिन माधुरी कुंकर हाटगम्हरिया प्रखंड के बलांडिया गांव की रहनेवाली है। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता गुजरात के नडियाड में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित की गयी थी। इसमें विभिन्न राज्यों की तीरंदाजी टीमों ने भाग लिया था।

 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280