CKP

पश्चिमी सिंहभूम जिला के 6 बसों के साथ 6 चयनित रुटों पर ग्राम गाड़ी योजना को प्रारंभ किया जाएगा, Gram Gaadi Yojana will be started on 6 selected routes with 6 buses of West Singhbhum district,

 चक्रधरपुर।  पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय स्थित परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी के राजहंस के अध्यक्षता व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार  सुषमा नीलम सोरे…

पश्चिमी सिंहभूम जिला के 6 बसों के साथ 6 चयनित रुटों पर ग्राम गाड़ी योजना को प्रारंभ किया जाएगा, Gram Gaadi Yojana will be started on 6 selected routes with 6 buses of West Singhbhum district,


 चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय स्थित परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी के राजहंस के अध्यक्षता व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार  सुषमा नीलम सोरेन तथा अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक- बैंक आफ इंडिया दिवाकर सिन्हा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के निमित्त बस ओनर एसोसिएशन के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत 6 बसों के साथ 6 चयनित रुटों पर ग्राम गाड़ी योजना को प्रारंभ किया जा रहा है। 

6 चयनित रूट निम्न हैं : गुवा से चाईबासा भाया लूईया, रेंगड़ा, पुरानापानी, चाईबासा से बेनीसागर भाया मंझगांव, नाइगांव, घोड़ाबाँदा, चाईबासा से नोआमुंडी भाया मंझारी, जैंतगढ़, गुदड़ी से चक्रधरपुर भाया लोढ़ाई, सोनुआ, बालिबाँध से चाईबासा भाया चोया, कुमारडूंगी, खैरपाल से चाईबासा भाया मंझगांव, कुमारडूंगी।

उक्त के संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सभी बसों का रजिस्ट्रेशन ग्राम गाड़ी योजना के तहत जिला परिवहन कार्यालय से किया जाएगा, जिससे वाहन मालिक को योजना का सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी तथा सभी रजिस्टर बसों का परमिट RTA चाईबासा के द्वारा निर्गत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना को लेकर बहुत सारे नए बस ओनरों ने रुचि दिखाई है। उन सभी से भी आवेदन प्राप्त कर ग्राम गाड़ी योजना से जोड़ा जाएगा।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280