अवैध लाटरी कारोबार मामले में पुलिस की दबिश, एक गिरफ्तार भेजा गया जेल, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस से पकड़ से बाहर, Police raid in illegal lottery business case, one arrested and sent to jail, main accused still out of reach of police.
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में पुलिस ने अवैध लॉटरी धंधेबाजों के खिलाफ आखिर कार्रवाई तेज कर दी है। चाईबासा सदर थाना की पुलिस ने थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में इसको लेकर चाईबा…
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में पुलिस ने अवैध लॉटरी धंधेबाजों के खिलाफ आखिर कार्रवाई तेज कर दी है। चाईबासा सदर थाना की पुलिस ने थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में इसको लेकर चाईबासा शहर के विभिन्न ईलाकों में छापामारी कर एक लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिस लॉटरी विक्रेता को जेल भेजा गया है उसका नाम मो जावेद है। वह चाईबासा के गरीब कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस मो जावेद को अवैध लॉटरी के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया की लॉटरी के गैरकानूनी धंधे में शामिल मो जावेद के साथी मुनकी शर्मा, शुभम बंगाली, रामु कुमार प्रजापति, विकास मछुवा की भी तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है। जल्द ही बाकी के लोग भी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे। मालूम रहे की पुलिस ने चाईबासा के कोर्ट रोड, पुराना एसडीओ कार्यालय परिसर, बस स्टैंड, जेएमपी चौक, बिरसा चौक, शहीद चौक, बड़ी बाजार पानी टंकी आदि इलाकों में लाटरी के अवैध कारोबार को लेकर ताबड़तोड़ छापामारी की थी।
जिसमें मो जावेद को चाईबासा बस स्टैंड के पास लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पुरे जिले में अवैध लाटरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि लॉटरी के थोक विक्रेता का नाम अब तक सामने नहीं आया जो जमशेदपुर के सहयोग से पश्चिमी सिंहभूम में जिले में अवैध लॉटरी का कारोबार खुलेआम कर रहा है। पुलिस के पकड़ से अब भी कोसों दूर है। अब देखना होगा कि पुलिस उस तक पहुंच पा रही है या एक व्यक्ति को जेल भेज कर मामला शांत हो जाएगा।


टिप्पणियाँ