Khel

भारत ने 78 रन से जीता तीसरा वनडे मैच, श्रृंखला 2-1 से की अपने नाम, India won the third ODI by 78 runs, won the series 2-1

पार्ल। भारतीय टीम ने तीसरे और आखिरी एकदिनी मुकाबले को 78 रनों से जीतकर दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में एकदिवसीय श्रृंखला में मात दी है। इस मैच के हीरो जहां बैट से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे, जि…

भारत ने 78 रन से जीता तीसरा वनडे मैच, श्रृंखला 2-1 से की अपने नाम, India won the third ODI by 78 runs, won the series 2-1

पार्ल। भारतीय टीम ने तीसरे और आखिरी एकदिनी मुकाबले को 78 रनों से जीतकर दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में एकदिवसीय श्रृंखला में मात दी है। इस मैच के हीरो जहां बैट से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। वहीं गेंद से अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने चार विकेट चटकाए।

पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले इस मैच में भारत से मिले 297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकन टीम ने शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर आसानी से रन बनाते दिखे। टीम का पहला झटका रेजा हेंड्रिक्स के रूप में आठवें ओवर में लगा। जब टीम का स्कोर 59 रन था। रेजा 19 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। फिर 76 रन के कुल योग पर रासी वान डेर डूसैं (2) भी पवेलियन लौट गए। तब टोनी डि जॉर्जी का साथ देने क्रीज पर उतरे कप्तान एडन मारक्रम ने जब कर बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर 65 रन जोड़े। इस बीच जॉर्जी ने अपना अर्धशतक पूरा किया।


दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंचती नजर आ रही थी कि मारक्रम (36) को वाशिंगटन सुंदर ने चलता किया। मारक्रम के बाद कोई भी प्रोटियाज बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए टोनी डि जॉर्जी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। इसके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 21, डेविड मिलर ने 10, केशव महाराज ने 14 और ब्यूरन हेंडरिक्स ने 18 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट झटके, जबकि आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली। वहीं मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।


इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन की शतकीय पारी की बदौलत 296 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज रजत पाटीदार (22) और साई सुदर्शन (10) का विकेट जल्द गिर गया था। तब संजू सैमसन ने कप्तान केएल राहुल (21) के साथ मिलकर 50 रन जोड़े। फिर सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।


52 के व्यक्तिगत स्कोर पर तिलक वर्मा के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया। उन्होंने 114 गेंदों में 108 रन की दमदार पारी खेली। आखिर में रिंकू सिंह (38) और वाशिंगटन सुंदर (14) के कैमियो ने टीम को स्कोर को 296 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरन हेंडरिक्स ने तीन और नंद्रे बर्गर ने दो विकेट चटकाए। जबकि लिजाड विलियम्स, विआन मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।

 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280