ईचागढ़ के पिलीद में अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से वृद्धा ने गंवाये दोनों पैर, पांच घंटे तक सड़क जाम, An old woman lost both her legs after being hit by an uncontrolled trailer in Pilid, Ichagarh, road jam for five hours.
चांडिल। रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पिलीद गांव के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने एक वृद्ध महिला को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर की चपेट में आने से पिलीद गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिल…
चांडिल। रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पिलीद गांव के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने एक वृद्ध महिला को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर की चपेट में आने से पिलीद गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला मुकुट देवी अपना दोनों पैर गंवा दी। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला सड़क पार कर रही थी। उसी वक्त सड़क पर जा रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रेलर की चपेट में आने से महिला वहीं गिर गई और ट्रेलर का पहिया उसके पैर को रौंदते हुए पार हो गया। मौके पर पहुंची ईचागढ़ थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे तत्काल इलाज के लिए निकट के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।


टिप्पणियाँ