चक्रधरपुर में विधानसभा प्रभारी के के शुक्ला जी पहुंचे, संगठन को लेकर हुआ विचार विमर्श, Assembly in-charge KK Shukla ji arrived in Chakradharpur, discussions were held regarding the organization.
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर कांग्रेस भवन में प्रखंड एवं नगर कांग्रेस कमेटी का संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी के के शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थ…
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर कांग्रेस भवन में प्रखंड एवं नगर कांग्रेस कमेटी का संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी के के शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित होकर सबसे पहले प्रखंड कमेटी मंडल कमेटी, पंचायत कमेटी एवं नगर कमेटी का सत्यापन किया गया। तदुपरांत श्री शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा पंचायत कमेटी, मंडल कमेटी, प्रखंड कमिटी एवं नगर कमेटी को मजबूती पर आवाहन किया। तथा अन्त में बूथ कमिटी को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया, क्योंकि आगामी आम चुनाव को मध्य नजर रखते हुए सभी प्रकोष्ठ विभाग संगठन पर भी मजबूती पर बल देने को कहा।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय सिंह सामड, प्रखंड उपाध्यक्ष गोविंद प्रधान, नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर मंडल अध्यक्ष पोंडेराम सामड, संपु मंडल, प्रखंड महासचिव भोलेनाथ बोदरा, महासचिव गंगाराम गागराई ,संजीत बांकिरा, प्रखंड महासचिव छोटेलाल महतो, महासचिव सतीश चन्द्र कोया, महासचिव गंगा राम गागराई, सुरबुढ़ा पंचायत अध्यक्ष संजीव बांकिरा,ईटोर पंचायत अध्यक्ष श्रीधर गोप, पदमपुर पंचायत अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, कुलीतोडांग पंचायत अध्यक्ष गोपाल पुरती, चैनपुर पंचायत अध्यक्ष रांगा चरण नापित,जामिद पंचायत अध्यक्ष दुर्गा चरण बोदरा, पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु जोंको,मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह गागराई, पूर्व मुखिया राकेश जोंको, कामगार नगर अध्यक्ष शरण मंडल, युवा कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अनुप्रिया सोय, महिला नगर अध्यक्ष राखी सलुजा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तौहिद आलम ,चुन्नू रहमान इनके अलावे काफी संख्या में कांग्रेसी समर्पित उपस्थित था।


.jpeg)

टिप्पणियाँ