नक्सलियों को भारत बंद का असर पश्चिमी सिंहभूम जिला में असर पड़ा, चाईबासा रांची बस भारी वाहन बंद, खनिज लोडिंग भी बंद, Bharat Bandh affected Naxalites in West Singhbhum district, Chaibasa Ranchi bus and heavy vehicles stopped, mineral loading also stopped.
चक्रधरपुर। भाकपा माओवादियों के भारत बंद का असर पश्चिमी सिंहभूम जिला में जिंदगी ठहर सी गई। माओवादियों के बंद से चक्रधरपुर अनुमंडल के मनोहरपुर, आनंदपुर, गोईलकेरा, सोनुवा, गुदड़ी व बंदगांव प्रखंडों में …
चक्रधरपुर। भाकपा माओवादियों के भारत बंद का असर पश्चिमी सिंहभूम जिला में जिंदगी ठहर सी गई। माओवादियों के बंद से चक्रधरपुर अनुमंडल के मनोहरपुर, आनंदपुर, गोईलकेरा, सोनुवा, गुदड़ी व बंदगांव प्रखंडों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बंद के कारण रांची से चाईबासा जाने वाली बसों का परिचालन नहीं हुआ, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इधर अनुमंडल के कई प्रखंड में माओवादियों के बंद के कारण बैक शाखाओं में दिन भर ताला लटका रहा . मनोहरपुर से चलने वाली बसों का परिचालन भी ठप रहा. जबकि चिरिया माइंस में भी कोई कार्य नहीं हुआ।
मनोहरपुर से रांची, सिमडेगा, गुमला, राउरकेला, गुवा, जामदा, चिरिया जाने वाले बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. जबकि चक्रधरपुर से चाईबासा के बीच रोजाना के तरह सभी वाहन और बसें चलें।
मनोहरपुर,सोनुवा,गोईलकेरा ,आनंदपुर, बंदगांव व गुदड़ी में रहा बंद में बंद का व्यापक असर : चक्रधरपुर अनुमंडल के मनोहरपुर ,सोनुआ,गोईलकेरा ,आनंदपुर, बंदगांव गुदड़ी प्रखंडों में बंद का व्यापक असर देखा गया। बंद के कारण गोईलकेरा से सोनुवा, चक्रधरपुर, चाईबासा चलने वाली बसों का परिचालन पूरी ठप रहा है बंद के कारण दिन भर सड़कें वीरान रही, जबकि बाजार क्षेत्रों में कोई भी दुकान नहीं खुली। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई।
बंद का असर इन तीनों, जबकि आनंदपुर से मनोहरपुर तक कोई भी छोटा वाहन तक नहीं चला। जिससे लोग आनंदपुर से मनोहरपुर तक भी नहीं आ-जा सके। जबकि गुदड़ी प्रखंड घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। सोनुवा से गुदड़ी तक कोई भी यात्री वाहन नहीं चला।
चक्रधरपुर में बंद का असर नहीं : चक्रधरपुर में माओवादियों के बंद का कोई असर नहीं देखा गया। चक्रधरपुर में दिन भर बाजार खुले रहे, जबकि चक्रधरपुर से टोकलो, कराईकेला, चाईबासा आदि क्षेत्रों में चलने वाले छोटे-बड़े यात्री वाहनों का परिचालन हुआ।
यात्रियों को हुई परेशानी : माओवादियों के बंद से सबसे ज्यादा परेशानी से दो चार आम यात्रियों को ही होना पड़ा। लंबी दूरी की बसों का परिचालन नहीं होने से लोग रांची से चाईबासा तथा चाईबासा से रांची नहीं जा सके। इसके अलावा सोनुआ, गोईलकेरा के लिए चक्रधरपुर से कोई भी वाहन नहीं चला। जिससे लोग की दिन भर परेशानी बढ़ी रही। लोग जहां-तहां बैठकर दिन गुजारते दिखे।



.jpeg)
.jpeg)
टिप्पणियाँ