जन योजना अभियान तथा ग्राम विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, One day training was organized under Jan Yojana Abhiyan and Gram Vikas Yojana,
गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के पश्चिमी पंचायत भवन में शुक्रवार को जन योजना अभियान तथा ग्राम विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रांसफॉर्मिंग रु…
गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के पश्चिमी पंचायत भवन में शुक्रवार को जन योजना अभियान तथा ग्राम विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रांसफॉर्मिंग रुरल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आए प्रशांत कुमार जोंकों ने महिलाओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि जिसमें सभी पंचायतों के ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके अंतर्गत सहजकर्ता दल का चुनाव किया जाएगा। इस चुनाव में मुखिया, अध्यक्ष, पंचायत सचिव एवं सचिव रहते हैं।
इस दल में दो चयनित वार्ड सदस्य, तथा सभी विभागों के फील्ड स्टाफ जैसे जल सहिया, विद्यालय के शिक्षक इत्यादि सदस्य रहेंगे। पंचायत के अंतर्गत सभी ग्राम संगठन से एक सदस्य इस दल के सदस्य होंगे। जेएसएलपीएस द्वारा चयनित दो ग्राम पंचायत फैसीलेटटर भी इस दल के अभिन्य सदस्य होंगे। पंचायत में रिटायर कोई अधिकारी यह विशेष व्यक्ति को इस दल में शामिल किया जा सकता है। सहजकर्ता दल का कार्य है कि ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने में सहयोग करेंगे।
जिससे सफल ग्राम पंचायत विकास योजना बन सके और इसका लाभ जरूरतमंद सभी लोगों को मिल सके। उन्होंने आगे बताया जीपीडीपी,जीपीपीएफटी,48पीएफटी,भीपीआरपी प्लान सहित अन्य की पूरी जानकारी दी गई। साथ ही प्लेन को कैसे मैनेज करना है तथा सीआरपी का क्या रोल है इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी के अलावा समूह की महिलाएं मौजूद थे।

.jpeg)

टिप्पणियाँ