CKP

तेज रफ्तार वाहन के धक्के से फुटबॉल खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल, स्थिति नाजुक, रेफर, Football player seriously injured after being hit by a speeding vehicle, condition critical, referred,

चक्रधरपुर।  चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर मंगलवार शाम आसनतलिया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को धक्का मार कर घटना स्थल से फरार हो गया। इस घटना में चक्रधरपुर शहर के पंप रोड निवासी…

तेज रफ्तार वाहन के धक्के से फुटबॉल खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल, स्थिति नाजुक, रेफर, Football player seriously injured after being hit by a speeding vehicle, condition critical, referred,

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर मंगलवार शाम आसनतलिया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को धक्का मार कर घटना स्थल से फरार हो गया। इस घटना में चक्रधरपुर शहर के पंप रोड निवासी बागुन गागराई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शाहिद मछुआ गागराई के पुत्र सिकंदर गागराई ने घायल बागुन गागराई को उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल बागुन गागराई के सिर में चोट लगने के कारण स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी पंचायत अंतर्गत इद्रावां गांव से बाइक में सवार होकर बागुन गागराई अपने पंप रोड स्थित घर जा रहा था।

तभी एक टाटा मैजिक गाड़ी धक्का मारकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने अपने टीम के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए घायल बागुन की बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजने की व्यवस्था किया। उन्होंने बताया कि घायल बागुन गागराई बेहतर फुटबॉल खिलाड़ी के साथ रेफरी है. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर में एंबुलेंस होने के बावजूद समय पर नहीं मिलता हैं।

108 में भी फोन नहीं उठाता है। बाद में किसी तरह चक्रधरपुर थाना से एंबुलेंस की व्यवस्था हुआ उसके बाद उसे रांची ले जाया गया. समाचार लिखे जाने तक घायल व्यक्ति बेहोश है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280