CKP

पति के साथ फोन पर झगड़ा करने के बाद पत्नी ने खाया कीटनाशक दवा, स्थिति नाजुक, After quarreling with husband on phone, wife consumed pesticide, condition critical

चक्रधरपुर।  एक विवाहिता महिला पति के साथ फोन पर झगड़ा करने के बाद कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने महिला को चक्रधरपुर…

पति के साथ फोन पर झगड़ा करने के बाद पत्नी ने खाया कीटनाशक दवा, स्थिति नाजुक, After quarreling with husband on phone, wife consumed pesticide, condition critical

चक्रधरपुर। एक विवाहिता महिला पति के साथ फोन पर झगड़ा करने के बाद कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। जहां इलाज चल रहा है.जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के भरनियां पंचायत के उदालखाम गांव निवासी सामु हाईबुरू रोजगार करने के लिए 1 साल पहले तमिलनाडु गया हुआ है, जबकि पत्नी गुरवारी हाईबुरू गांव में रहती है।

दोनों में रोजाना फोन पर बात होती थी। पति रोजगार करने के बाद घर पैसा भेजता था, लेकिन मंगलवार शाम को कुछ घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा के कारण पत्नी काफी गुस्सा में थी। इसके बाद पत्नी ने कीटनाशक दवाइयां खा ली। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बन गई। घटना के बाद परिजनों ने गुरुवारी हाईबुरू को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया।

जहां महिला का उपचार चल रहा है। घटना के बाद सूचना पाकर समाजसेवी विजय सिंह गागराई पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद इलाज में परिजनों को मदद किया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280