माताजी आश्रम का वार्षिक प्रतिवेदन,,,
भगवत भक्ति और मानव सेवा का केंद्र बन चुका है हाता के माताजी आश्रम,,,
पोटका। पोटका प्रखंड के जुड़ी पंचायत में स्थित हाता के माताजी आश्रम केवल पोटका का ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का एक गौरभ शाली धार्मिक धरोहर है। जिसका पूरा नाम श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता है। इस धार्मिक धरोहर की संस्थापिका है भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की मंत्र शिष्या, महान साधिका, वाक सिद्धा श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी माताजी है। इस आश्रम को बनाने के लिए चाईबासा के अतुला सुंदरी हुई और आशुतोष हुई ने जमीन दान किया है।
योगेश्वरी माँ ने माताजी आश्रम की स्थापना सन 1938 में की है अर्थात वर्तमान आश्रम का उम्र 86 वर्ष है। सन 2013 में आश्रम की प्लेटिनम जुबली मनाई गई है। इस आश्रम का प्रथम माताजी योगेश्वरी माँ, दूसरी माताजी रानुमा,तीसरी माताजी सुनीति माँ और वर्तमान आश्रम सेविका चीनू माँ है। यह माताजी आश्रम एक ट्रस्टी द्वारा संरक्षित और एक कमिटी द्वारा परिचालित है। यह आश्रम झारखंड सरकार द्वारा निबंधित है जिसकी निबंधन संख्या,,989/07-08 है।
माताजी आश्रम में सालों भर धार्मिक, भक्तिमूलक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सेवा मूलक और जन कल्याण का काम होते रहता है। जानकारी के लिए 2023 का बार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है जो निम्न प्रकार है।
1. 1 जनवरी 2023 अंग्रेजी नववर्ष पहला जनवरी को अपराह्न 2 बजे भगवान रामकृष्ण परमहंस देव जी का कल्पतरू दिवस विविध कार्यक्रम के साथ मनाया गया। 2. 8 जनवरी 2023....विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालय के बीच विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 20 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण 12 जनवरी 2023 को किया गया। 3. 12 जनवरी 2023...विवेकानन्द जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस।
विगत 12 जनवरी 2023 को माताजी आश्रम में वीर संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की 160 वी जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई। पुरस्कार वितरण भी किया गया। 4. 26 फरवरी से 1 मार्च से तक रामकृष्ण जयंती सह वार्षिक उत्सव, विगत 26 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक माताजी आश्रम में रामकृष्ण जयंती सह आश्रम का वार्षिक उत्सव विविध कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाई गई। उत्सव के साथ पदावली कीर्तन और अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।
5. 5 मार्च 2023 को माताजी आश्रम में नारायणं तपोवनम केरल और आत्मिक वैभव विकास केंद्र जमशेदपुर की ओर से अन्न वस्त्र दान का कार्यक्रम हुआ। जिसमें कुल 2000 से अधिक गरीब और लाचार लोगों को अन्न और वस्त्र दिया गया।
6. 15 अप्रैल को माताजी आश्रम में सादे समारोह में बंगला नववर्ष अर्थात पहला बैशाख उत्सव का आयोजन किया गया और सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
7. 18 मई 2023 को माताजी आश्रम में रात को फ़लहरिणी काली पूजा का आयोजन किया गया और काली कीर्तन किया गया।
8. 3 जुलाई 2023 को माताजी आश्रम में गुरु पूर्णिया उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण पूजा भी की गई।
9. 7 जुलाई 2023 से 14 जुलाई 2023 तक आठ दिवसीय कथामृत उत्सव।
हर वर्ष की भांति 2023 में भी माताजी आश्रम की ओर से विभिन्न गांव में आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव 7 जुलाई से 14 जुलाई तक धूमधाम से मनाया गया। 7 जुलाई को हाता गांव ने, 8 जुलाई को जाम्बनी गांव में, 9 जुलाई को एदल गांव ने, 10 जुलाई को हाता गांव में, 11 जुलाई को बड़ा भूमरी गांव में, 12 जुलाई को चालियामा गांव में, 13 जुलाई माताजी आश्रम में और 14 जुलाई को रसुनचोपा गांव में मनाया गया। उसदिन उसी गांव में महेंद्र गुप्त की जयंती भी मनाई गई।
10. 6 सितम्बर को माताजी आश्रम में रात को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मास्टमी उत्सव विभिन्न अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया गया।भागवत पाठ और भजन कीर्तन भी हुआ।
11. 23 सितम्बर 2023 को माताजी आश्रम में एक सादे समारोह के साथ राधास्तमी उत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा पाठ और नाम कीर्तन भी हुआ।
12. 29 अक्टूबर 2023 को माताजी आश्रम में योगेश्वरी माँ की 161 वी जयंती सह बिजया सम्मेलन विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई और विजया दशमी की शुभकामनाएं दी गई।
13. 5 नवंबर 2023 को माताजी आश्रम में 14 वां रक्तदान शिविर का आयोजन वीबीडीए और ब्लड बैंक जमशेदपुर की सहयोग से किया गया। जिसमें कुल 62 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
14. 12 नवंबर 2023 को माताजी आश्रम में हर वर्ष की भांति 2023 में भी कालीपूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काली कीर्तन भी किया गया।
15. 19 नवंबर 2023 को माताजी आश्रम में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान से एकदिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 75 मरीजों का नेत्र परिक्षण किया गया। उनमें से कुल 50 लोगों का नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपेरशन किया गया।
इसके अलावे प्रतिदिन रामकृष्ण मंदिर में ठाकुर जी की संध्या आरती, भजन कीर्तन और रामकृष्ण कथामृत पाठ हो रहा है। जहाँ तक आश्रम का विकास की बात है अभी आश्रम में किचेन रूम,एक स्टोर रूम और दो अतिथि भवन निर्माणाधीन है। इसके लिए भक्तजनों की आर्थिक सहयोग का भी जरूरत है। उधर माताजी आश्रम का जमीन में बिगत एक वर्ष से सब्जी की खेती अरुण कुशवाहा और सोनू कुशवाहा के माध्यम से हो रहा है। अभी आश्रम का बहुत काम बाकी है। आश्रम को और सुंदर करना है और सजाना भी है इसके लिए भक्तजनों के अलावे जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग की जरूरत है। रामकृष्ण मंदिर प्रतिष्ठा के पश्चात दिन प्रतिदिन नए नए भक्त आश्रम के साथ जुड़ रहे हैं यह अच्छा संकेत है। यह आश्रम किसी एक का ब्यक्तिगत संपत्ति नहीं है यह हमारे सभी का है ।इसलिए आश्रम को सुचारू रूप से संचालन करना और इस धार्मिक धरोहर को बचा के रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य और दायित्व भी है।
No comments:
Post a Comment