जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने जागृति इनर व्हील स्कूल के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया। उन्हें सांता क्लॉज ने उपहार दिए और चॉकलेट भी उनके बीच बांटी। सभी बच्चों ने क्रिसमस के अवसर पर कविताएँ सुनाईं। जागृति इनर व्हील स्कूल इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर का एक चालू प्रोजेक्ट है।
यहां वंचित बच्चों को सप्ताह में 6 दिन एक शिक्षक द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जाता है। वह उनका होमवर्क पूरा करने और विषयों को समझने में उनकी मदद करती है। मौके पर अध्यक्ष अर्चना शेखर, सचिव एंगने बॉयल, रक्षा मकाती, पीपी मंजू सिंह और पीपी नविता प्रसाद उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment