Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

कोहरे की चादर में लिपटा झारखंड, शाम तक चल रही ठंडी हवाएं, Jharkhand wrapped in fog, cold winds blowing till evening,


रांची। राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं बह रही है, जिस कारण धूप में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में कोहरा की स्थिति भी बनी हुई है। शनिवार सुबह कोहरे के बाद आसमान में बादल छाये रहे। दिन के समय में भी राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में कुहासा देखा गया। हालांकि, बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को थोड़़ी राहत है।



रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 दिसंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को राजधानी रांची का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पश्चिमी सिंहभूम का 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह खूंटी का 9.1 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 11.8 डिग्री सेल्सियस, गुमला 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू का तापमान 12.1 से 12.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। धनबाद, किरीबुरू, साहिबगंज का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। देवघर और गोड्डा का तापमान 14.5 डिग्री तक रहा। गिरिडीह और पाकुड़ का तापमान 15.5 डिग्री तक रहा।

 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU