Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें तेज AJSU Party's central general secretary Harelal Mahto has resigned from his post and primary membership, sparking speculation that he may join the BJP.

 


Jamshedpur (Nagendra) ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी के संगठन को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरेलाल महतो ने केंद्रीय महासचिव पद के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 26 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को त्यागपत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। हरेलाल महतो 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ से आजसू प्रत्याशी रहे हैं। त्यागपत्र में उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिले सम्मान, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी से प्राप्त अनुभव और सम्मान उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे तथा आजसू के प्रति उनका सम्मान बना रहेगा । हरेलाल महतो के इस्तीफे के साथ ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड अध्यक्षों के अलावा जिला महासचिव बुद्धेश्वर महतो, चांडिल प्रखंड सचिव माधव सिंह मुंडा समेत कई पदाधिकारियों के भी इस्तीफा देने की सूचना है।


एक साथ शीर्ष क्षेत्रीय पदाधिकारी और चारों प्रखंड अध्यक्षों के अलग होने से ईचागढ़ में आजसू के जमीनी संगठन के सामने तत्काल नेतृत्व और पुनर्गठन की चुनौती खड़ी हुई है। इसका असर प्रखंड स्तर की बैठकों, सदस्यता गतिविधियों और स्थानीय संगठनात्मक नेटवर्क पर पड़ सकता है। दूसरी ओर हरेलाल महतो के अगले राजनीतिक कदम पर क्षेत्रीय  राजनीति की दिशा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उनके जल्द भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी चल रही हैं। हालांकि, भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हाल ही में 23 सितंबर तक हरेलाल महतो आजसू के केंद्रीय महासचिव के रूप में सार्वजनिक रूप से सक्रिय थे। लेकिन अचानक इस तरह से इस्तीफा दे देना किसी को भी गले उतर नहीं रहा है । वैसे राजनीति में सब संभव है, कुछ भी नहीं कहा जा सकता।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU