ईचागढ़। सरायकेला-खरसावां ईचागढ़ जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांढ़ मोड़ पर गुरुवार को कुड़ूक विकास परिषद चांडिल अनुमंडल द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह शिक्षाविद स्वर्गीय कार्तिक उरांव का मूर्ति अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उपस्थित हुए। श्री सिंह ने स्वर्गीय उरांव के मुर्ती पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
वहीं मूर्ति अनावरण कर समाजिक महिला पुरूषों ने बारी बारी से मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कुड़ूक विकास परिषद के अध्यक्ष अभिराम उरांव ने स्वर्गीय कार्तिक उरांव के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय उरांव गुमला जिला के करोंदा, लीटाटोली गांव में सन 29 अक्टूबर 1924 में जन्म ग्रहण किया। उन्होंने इंजीनियरिंग का डिग्री अमेरिका, लंदन व ग्लास्को में प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि आज उनका मूर्ति का अनावरण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का शपथ लिया गया। मौके पर कूड़ूक विकास परिषद के उपाध्यक्ष बादल उरांव, रामेश्वर उरांव, सचिव धरम सिंह उरांव, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, राजेन सिंह मुण्डा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment