चक्रधरपुर। पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की जयंती के अवसर पर दंदा साई वार्ड नं-5 स्थित हरि मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय कैरम बोर्ड टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के चित्र पर उनकी धर्मपत्नी सह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य मालती गिलुवा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर किया गया।
जिसके बाद श्रीमती गिलुवा के द्वारा कैरम बोर्ड में एक शॉट मार कर खेल की शुरुआत की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के द्वारा पहला गेम खेला गया। इसके पश्चात इंस्ट्रूमेंट की शुरुआत की गई।इस टूर्नामेंट के आयोजन में दुर्गा दास, गणेश दास, कबीर पांडे, कृष्ण दास, अमित रवानी, अर्जित वर्मा, इंद्रजीत रवानी, रोहन दास की भूमिका रही।
इस मौके पर भाजपा नेता पवन शंकर पांडे, अशोक दास, राजेश गुप्ता, अश्वनी प्रमाणिक, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, कमल दास, दीपक पान, राजा बाग, मधु रवानी, गौतम रवानी, अभय साहू, सुभाष रवानी, दुखु रवानी के साथ कई लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment