CKP

दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, थाना में शिकायत, सीसीटीवी में दिखा चोर का तस्वीर, जांच में जुटी पुलिस, Motorcycle theft in broad daylight, complaint in police station, picture of thief seen in CCTV, police engaged in investigation.

चक्रधरपुर।  दिनदहाड़े चक्रधरपुर शहर में मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना से पुलिस की नींद उड़ा दी है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब दोपहर चक्रधरपुर शहर के हनुमान चौक के समीप एक शिक्षक का मोटरसाइकिल चोरी हुआ ह…

दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, थाना में शिकायत, सीसीटीवी में दिखा चोर का तस्वीर, जांच में जुटी पुलिस,  Motorcycle theft in broad daylight, complaint in police station, picture of thief seen in CCTV, police engaged in investigation.

चक्रधरपुर। दिनदहाड़े चक्रधरपुर शहर में मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना से पुलिस की नींद उड़ा दी है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब दोपहर चक्रधरपुर शहर के हनुमान चौक के समीप एक शिक्षक का मोटरसाइकिल चोरी हुआ है। घटना को अंजाम देने वाला चोर की तस्वीर सीसीटीवी में साफ दिख रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक को लेकर चोर रेलवे स्टेशन की ओर भाग खड़ा हुआ। जानकारी के मुताबिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओटार के सहायक शिक्षक कराईकेला थाना क्षेत्र के बोरहडीह गांव निवासी दुशासन महतो बुधवार की सुबह अपने पत्नी के साथ बाइक संख्या जेएच 06 एफ-7862 में सवार होकर बैंक का कुछ काम करने के लिए चक्रधरपुर आए थे।



काम समाप्त करने के बाद शिक्षक अपने पत्नी के साथ भोजन करने के लिए शहर के हनुमान चौक समीप स्थित शेरे पंजाब होटल गए थे। भोजन करने के बाद शिक्षक जब घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे, तो देखा कि जिस जगह बाइक पार्किंग किए थे। वहां से बाइक गायब था। इसके बाद शिक्षक ने आसपास क्षेत्र में अपने बाइक की काफी तलाश की. लेकिन कहीं पर बाइक पता नहीं चला। घटना के बाद शिक्षक दुशासन महतो ने घटना की जानकारी चक्रधरपुर थाना को दी।


इसके बाद शहर के सीसीटीवी को खंगाल गया. इस दौरान सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि हनुमान चौक के समीप खड़ी रेड- ब्लक कलर के ग्लैमर बाइक को चोर लेकर रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गया। इस संबंध में सहायक शिक्षक दुशासन महतो ने कहा कि लिखित सूचना चक्रधरपुर थाना में दे दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280