Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झामुमो नेता व बोड़ाम प्रखंड के 20सूत्री अध्यक्ष श्यामापद महतो का आकस्मिक निधन, अंतिम दर्शन को पहुंचे विधायक समेत सैकड़ों लोग, गांव में हुआ अंतिम संस्कार, Sudden demise of JMM leader and 20-point president of Bodam block Shyamapad Mahato, hundreds of people including MLA arrived for the last rites, last rites took place in the village.


जमशेदपुर।  झामुमो के बोड़ाम प्रखंड कमेटी सह बीस सूत्री अध्यक्ष श्यामापद महतो के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर बुधवार को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी व टीएसी सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार सुबह करीब 10 बजे बोड़ाम पहुंचे और घटना के संबंध में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली । अंतिम दर्शन को पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष खोगेन चंद्र महतो, जिला बीस सूत्री सदस्य जुगल किशोर मुखी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, स्वपन कुमार महतो, कांग्रेस के जिला महासचिव सह बीस सूत्री सदस्य किशनलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, विश्वामित्र दास, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम, झामुमो नेता सुनील महतो, विजय मछुआ, वीर सिंह सुरीन, सुभाष कर्मकार, हिमांशु महतो, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, छुटुलाल हांसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष कालीपद महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, काजल सिंह, राजा सिंह, खेदु गोप, रूपनारायण मोदक, रानू मुर्मू, यादव महतो, सूरज गौड़, सुकुमार बेसरा, शरत महतो, गोपाल महतो, प्रह्लाद प्रमाणिक, शंभूनाथ सिंह, रतिरमण सिंह, शंभूनाथ महतो, शिवशंकर महतो, सुजीत महतो, स्वपन महतो, मानिक महतो, झारखंड आंदोलनकारी मनबोध महतो, आनंदमय महतो, रामनाथ महतो, भीष्मनाथ महतो, मेघनाथ महतो, गोपाल माहली, लुलु बहादुर, पहाडपुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह, विभूति सिंह, बाबूलाल महतो, प्रबोध कुमार महतो, गौतम बनर्जी, गणेश महतो, जयराम टुडू, मिहिर महतो, विद्याधर गोराई, दयाल महतो, निर्मल मुर्मू, महेंद्र महतो, रफीक अंसारी, आह्लाद महतो, सुरेंद्र प्रमाणिक व मंटू महतो आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर देर शाम गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े बेटे दीपंकर महतो ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व बोड़ाम स्थित झामुमो कार्यालय परिसर एवं शहीद निर्मल महतो की मूर्ति के समक्ष स्थानीय लोगों ने फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। 


चिरूडीह मोड़ से बोड़ाम बाजार होते हुए रामलाल महतो की समाधि स्थल तक शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान श्यामापद महतो अमर रहे का नारा लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने नमन किया। बोड़ाम बीडीओ नाजिया अफरोज ने भी श्रद्धांजलि दी।

 पार्टी का समर्पित व सच्चा सिपाही को खो दिया : विधायक मंगल कालिंदी :  झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के दुंदू गांव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्यामापद महतो झामुमो के समर्पित एवं सच्चा सिपाही थे और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में उनकी बड़ी भूमिका थी। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े बेटे दीपंकर महतो स्नातक की पढ़ाई कर रहा है और उनकी आगे की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा आने नहीं दी जाएगी। उनके छोटे बेटे धनंजय मैकेनिकल इंजीनियर है उसे हाल ही में टाटा स्टील में नौकरी मिली है जो परिवार के लिए राहत की बात है।

श्यामापद सिर्फ राजनीतिक नहीं सामाजिक व्यक्ति भी थे : विश्वनाथ सिंह सरदार , ग्रामप्रधान : टीएसी सदस्य सह रुपसान के ग्राम प्रधान विश्वनाथ सिंह सरदार ने कहा कि जब इस खबर के बारे में पता चला तो उन्हें विश्वास ही नही हुआ। क्योंकि मंगलवार की सुबह ही उनके साथ चिरूडीह मोड़ में घंटों बैठकर चर्चा की थी। वह कहीं से भी नहीं लग रहे थे कि हम सभी को इस तरह से छोड़कर चले जाएंगे। सरदार ने कहा कि श्यामापद सिर्फ राजनीतिक ही नहीं बल्कि पूर्णतः सामाजिक व्यक्ति थे । इसलिए वह हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के काम में व्यस्त रहते थे। इस क्षेत्र के लोगों की किसी भी समस्या के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक उनकी सीधी पहुंच थी। वह किसी भी काम के लिए बेहिचक मिलते थे। वह यह बात हमेशा कहते थे कि हम सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कोई मंत्री या मुख्यमंत्री बनते हैं इसलिए उसमें संकोच नहीं करना है। उन्होंने इस घटना को झामुमो के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

 जिला पार्षद खगेन महतो ने कहा : श्यामा पद महतो झामुमो पार्टी के सच्चे सिपाही थे : झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष श्यामपदो महतो जी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने के उपरांत पटमदा प्रखंड के जिला पार्षद खगेन महतो ने आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शत शत नमन किया तथा पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वर्गीय महतो के परिवार को इस दुख की घड़ी मे सहन करने का शक्ति दे और ‌ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template