Gua

प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प रथ पहुंच गुवा, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी, Prime Minister Modi's resolution chariot reached Guva, gave information about various schemes

गुवा । प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प रथ सोमवार शाम को गुवा पहुंचा। इस दौरान संकल्प रथ के माध्यम से वीडियो दिखाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी। साथ ही संकल्प रथ के साथ विभिन्न समूह की महिलाए…

प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प रथ पहुंच गुवा, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी, Prime Minister Modi's resolution chariot reached Guva, gave information about various schemes

गुवा। प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प रथ सोमवार शाम को गुवा पहुंचा। इस दौरान संकल्प रथ के माध्यम से वीडियो दिखाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी। साथ ही संकल्प रथ के साथ विभिन्न समूह की महिलाएं, एस्पायर संस्था टीम, जेंडर सीआरपी की महिलाएं, पूर्वी पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं ग्रामीणों को देश के प्रति समर्पित हमारा संकल्प विकसित भारत को लेकर सबको शपथ दिलाया गया। 


साथ ही कहा गया मोदी सरकार की गारंटी लाभार्थियों तक योजनाओं को शत् प्रतिशत पहुंचाना है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प रथ गुवा के हिरजीहाटिंग, लालजी हाटिंग,पोरस हाटिंग गुवा बाजार पहुंच जन-जन तक योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लोगों के बीच देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत का नया कैलेंडर 2024 भी वितरित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में समूह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280