जमशेदपुर में आम नागरिक की सुरक्षा करते मनोहरपुर का लाल हुआ शहीद, दिन दहाड़े खाखी के सामने जमशेदपुर में हुए दो हत्याओं से थर्राया कोल्हान, मनोहरपुर सहित कोल्हान में शोक की लहर, Red of Manoharpur was martyred while protecting the common citizen in Jamshedpur, Kolhan was shaken by two murders in Jamshedpur in front of Khakhi in broad daylight, wave of mourning in Kolhan including Manoharpur.
मनोहरपुर। जमशेदपुर से आई एक दु:खद खबर ने पूरे पश्चिम सिंहभूम जिले में शोक लहर दौड़ा दी है। जमशेदपुर में मनोहरपुर का लाल आज अपनी वीरता को दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया है। मनोहरपुर निवासी जमशेदपु…
उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाते हुए भरी सड़क में अपराधी को धर दबोचा था, लेकिन इसी बीच अपराधी ने उनपर गोली चला दी। जिससे वे घायल हो गए। उन्हें जमशेदपुर टीएम्एच ईलाज के लिए ले जाया गया था, लेकिन ईलाज के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए। मनोहरपुर के बेटे की जमशेदपुर में शहीद होने की खबर से मनोहरपुर सहित पूरे पश्चिम सिंहभूम जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है। मनोहरपुर तरतरा गांव निवासी शहीद रामदेव महतो के पिता नितेनचन्द्र महतो खेतीबाड़ी कर गुजर बसर करते हैं।
बेटे के शहीद होने की खबर से घर में मातम पसर गया है। रामदेव महतो घर का एकलौता बेटा था जिसके कंधे पर माता पिता और दो बहनों की बड़ी जिम्मेदारी थी। मालूम रहे की मानगो में शुक्रवार सुबह अचानक चल रही अंधाधुंध फायरिंग के बीच रामदेव महतो ने अपराधियों को पकड़कर सड़क पर चल रहे निर्दोष कई लोगों की जान बचाने का परम शौर्य और साहसिक पुलिस कर्मी होने का कर्त्तव्य निभाया था, लेकिन अफ़सोस इस दौरान उन्हें अपराधियों की गोली लग गयी और वे वीरगति को प्राप्त हुए।
घटना के सम्बन्ध जो जानकारी मिली है की जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नम्बर 16 जवाहर नगर के माधव कॉलोनी में दिनदहाड़े सज्जाद नामक व्यक्ति पर अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल के जवान भी मौके पर पहुंचे। जिसमें रामदेव महतो भी शामिल थे। बताया जा रहा है की अपराधी सुबह 7 बजे से ही घटना को अंजाम देने के लिए मानगो में रेकी कर रहे थे।
अपराधियों द्वारा सुबह 10 बजे सज्जाद पर गोली चलाई गयी। घटना की सूचना पर पहुंची जिला पुलिस के टाइगर मोबाइल जवान रामदेव पर भी अपराधियों ने धर पकड़ के दौरान गोली चला दी, जबकि गोली चलाने वाले एक अपराधी को पुलिस ने घटना स्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया, जिसे रामदेव महतो ने अपनी जान की बाजी लगाकर धर दबोचा था। पकड़ाये अपराधी की आसपास से गुजर रहे लोगों ने भी खूब धुनाई की। शहीद पुलिस जवान रामदेव ने अपराधी को नहीं पकड़ा होता तो कई लोग इस गोली चालन की घटना कि चपेट में कई लोग आ सकते थे।
गोलीबारी में घायल पुलिस जवान और सज्जाद को टाटा टीएमएच में ईलाज के लिए भर्ती किया गया, लेकिन ईलाज के दौरान जिला पुलिस जवान रामदेव महतो वीरगति को प्राप्त हुए, सज्जाद ने भी दम तोड़ दिया। जमशेदपुर के एसपी कौशल किशोर द्वारा बताया गया कि चार की संख्या में अपराधी आए थे। जिन्होंने सज्जाद नामक युवक पर गोली चलाई। वहीं घटनास्थल पर तीन हथियार और कई गोलियां भी बरामद की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी के अपराधियों की खोजबीन में लगी हुई है।
वहीं सज्जाद की हत्या करने के पीछे बदमाशों का उद्देश्य क्या था यह भी अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सबुत इकट्ठे कर मामले की तह तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। गोलीबारी में जो एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आया है उससे पुलिस की पूछताछ जारी है। बहरहाल दिन दहाड़े जमशेदपुर में हुए इस गोलीबारी की घटना और हत्या के साथ जवान की शहादत से पुरे कोल्हान सहित झारखण्ड में शोक की लहर दौड़ गयी है। लोग अपराधियों पर लगाम कसने की मांग सरकार से कर रहे हैं।



टिप्पणियाँ