127वीं जयंती पर गम्हरिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि, Tribute paid to Netaji Subhash Chandra Bose in Gamharia on his 127th birth anniversary,
गम्हरिया। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाई गई। इसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुब्रतो राय ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही, विद्यालय क…
गम्हरिया। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाई गई। इसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुब्रतो राय ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही, विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन रिंकू राय, प्राचार्या किरण चोली, प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पाल आदि ने दीप प्रज्वलित कर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विभिन्न वर्गों के बच्चों द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रमों प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका चंदना सिंह, कमलजीत कौर, रूपम सिंह, सरिता मिश्रा, सरिता मोहंती, शीला महतो,अमित महतो, रस्मिता साहू, श्वेता, नंदा, मिथिलेश, पोमा समेठ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ