Hata

माताजी आश्रम हाता में जगत जननी मां शारदा देवी की 171 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई, The 171st birth anniversary of mother of the world, Mother Sharda Devi, was celebrated with great pomp at Mataji Ashram Hata.

नारियों का आदर्श माँ सारदा देवी : सुनील कुमार दे महिलाओं के बीच आल्पना, मेंहदी और शंखध्वनि प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया हाता।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री योगेश्वरी आनंदम यी सेवा प्रतिष्ठा…

 माताजी आश्रम हाता में जगत जननी मां शारदा देवी की 171 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई, The 171st birth anniversary of mother of the world, Mother Sharda Devi, was celebrated with great pomp at Mataji Ashram Hata.

नारियों का आदर्श माँ सारदा देवी : सुनील कुमार दे

महिलाओं के बीच आल्पना, मेंहदी और शंखध्वनि प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया

हाता। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री योगेश्वरी आनंदम यी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में 3 जनवरी को जगत जननी माँ शारदा देवी की 171 वीं जयंती बिविध अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाई गई। सुबह 9 बजे सारदा देवी की बिशेष पूजा की गई।10 बजे मातृ संगीत हुआ। जिसमें सुनील कुमार दे, सहदेव मंडल, भास्कर चंद्र दे, लोचना मंडल, सावित्री गोप, पतित पावन दास, मुकुल मंडल, तड़ित मंडल, मौ मंडल नाग, बीथिका मंडल, देसाई सोरेन, भवतारण मंडल, रेवा गोस्वामी आदि ने भाग लिया। 11 बजे सारदा देवी की जीवनी व वाणी पाठ किया गया ।जिसमें शिला पालित,बकुल मिश्रा,अंजलि मण्डल आदि ने भाग लिया।


11.30 बजे सारदा देवी की जीवनी पर लीला गीति प्रस्तुत किया सुनील कुमार दे ने। उन्होंने कहा,,माँ सारदा देवी नारी जातियों के लिए आदर्श है। माँ शारदा देवी ने एक आदर्श कन्या, भगिनी, पत्नी और जननी का आदर्श प्रस्तुत कर के पूरे नारी जगत को राह दिखाई है जो आज भी प्रासंगिक है। 12 बजे ठाकुर जी की भोग, आरती, पुष्पांजलि और होम हुआ। 12.30 बजे  शंकर चंद्र गोप ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया। 




सुजाता मरल और बीथिका मंडल ने मा सारदा देवी की जीवनी पर प्रकाश डाला और वर्तमान नारी समाज को माँ के बताए हुये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 1 बजे महाप्रसाद का वितरण हुआ। 2 बजे विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए आल्पना, मेंहदी और शंखध्वनि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 3 बजे हरिनाम और हरिलुट के साथ जयंती का समापन हुआ। अंत में राजकुमार साहू ने सभी भक्तजनों को धन्यवाद ज्ञापन किया।


उत्सव का संचालन सुनील कुमार दे ने किया। इस अवसर पर हीरालाल दे, रघु नंदन बनर्जी, पद्मावती कुंडू, मोहितोष मंडल, कृष्ण पद मंडल, बलराम गोप, मोहितोष गोप, हेम चंद्र पात्र, विश्वामित्र खंडायत, सुबोध मंडल,ब्रह्म पद मरल, नारायण चटर्जी, सावित्री गोप, शंकर चंद्र गोप, महेश बियानी, रवींद्र नाथ दास,  मोनी पाल, स्वपन मंडल, स्वपन कुमार मंडल, बेबी मंडल, बकुल मंडल, सिया मिश्रा, सुधांशु शेखर मिश्रा, मालती दे, तनुश्री साहू, निवारण मोदी, बिरेन पाल, बिरेन मंडल, समीर मंडल, संतोष मंडल, यमुना मंडल, काजल मंडल, बेला रानी मंडल, अंजलि मंडल, सुजाता मरल, लोचना मंडल, मुकुल मंडल, इरा पालित, शिला पालित, बन्दना मंडल, कमल मिश्रा, नित्यानंद गोस्वामी, सुधांशु मंडल, मधुसूदन भट्टाचार्जी, चीनू माँ, साधना बनर्जी, तरुण दे,अर्जुन मोदी, तपन दे, पूजा महतो, हिरण महतो, संजीव साह, संजय साहू, अमित मंडल, मोनी पाल, यमुना मंडल, चंचल हलदार, तपन मंडल, रंजन पालित, दीपक पाल, बिमल मंडल, असित मंडल, शान्तु नाग, शिवतोष नाग, महेश बियानी के अलावे विभिन्न गांव में काफी संख्या में भक्त और महिलाएं उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280