जमशेदपुर के सांसद ने उलदा में गरीबों के बीच बांटे कंबल, Jamshedpur MP distributed blankets among the poor in Ulda.
गालूडीह। गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने उलदा फुटबॉल मैदान में गरीबों के बीच एक हजार 30 कंबल का वितरण किया। सांसद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में वृद्ध कड़ाके की ठंड में रात गुजारते हैं…
गालूडीह। गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने उलदा फुटबॉल मैदान में गरीबों के बीच एक हजार 30 कंबल का वितरण किया। सांसद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में वृद्ध कड़ाके की ठंड में रात गुजारते हैं। उन्हें कंबल प्रदान कर काफी सुकून मिल रहा है। हर साल गरीबों के बीच कंबल का वितरण करते हैं। इस बार उलदा में कंबल वितरण किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुभाष, मुखिया लालमोहन सिंह, दिनेश साव, हराधन सिंह, अमरदीप शर्मा, राजेश साव, दीपू शर्मा, गोपाल पटनायक, तारापद महतो आदि उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ