LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

4 वीं नवीन कुमार सिन्हा मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी से, विजेता को मिलेगा नगद पुरस्कार, 4th Naveen Kumar Sinha Memorial All India Open Rapid Chess Competition will be organized from January 21, the winner will get a cash prize,


चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान एवं गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिंग के द्वारा प्रायोजित 4 वीं नवीन कुमार सिन्हा मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी 2024 को सेंट जेवियर्स वेलफेयर सेंटर चाईबासा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किसी भी राज्य के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि ₹100000 रखी गई है। अभी तक कुल 130 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन करा लिया है। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।  


एकदिवसीय इस रैपिड प्रतियोगिता में नौ चक्र का खेल खेला जाएगा जो की 10 मिनट प्लस 5 सेकंड इंक्रीमेंट के फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता के मुख्य आर्बिट्टर इंटरनेशनल आर्बिटर दीपक कुमार है। इस प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक पुरुषोत्तम सराफ (7903733299) है।  संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में अभी तक कुल 7 से 8 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया है इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के अर्पण दास जूनियर शीर्ष वरीयता प्राप्त है।


झारखंड के 12 बार के राज्य चैंपियन प्रीतम सिंह ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना सुनिश्चित किया है। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क₹500 रखा गया है। खिलाड़ियों के नामांकन की अंतिम तिथि 19 जनवरी को रखी गई है। संघ के सचिव ने यह भी बताया की झारखंड में कई खिलाड़ी है जिनकी रैपिड रेटिंग नहीं है उनके लिए या एक अवसर है कि वह इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रैपीड रेटिंग ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment