गुवा टाटानगर डीएमयू ट्रेन से गिरकर 50 वर्षीय वृद्ध घायल, अस्पताल में भर्ती, Guva Tatanagar 50 year old man injured after falling from DMU train, admitted to hospital,
गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा रेलवे स्टेशन में बुधवार रात 8:00 बजे गुवा बिरसानगर टू के रहने वाले 50 वर्षीय वृद्ध राम सिंह सिरका टाटानगर जाने के लिए गुवा रेलवे स्टेशन जैसे ही पहुंचा ट्रेन खुल गई…
गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा रेलवे स्टेशन में बुधवार रात 8:00 बजे गुवा बिरसानगर टू के रहने वाले 50 वर्षीय वृद्ध राम सिंह सिरका टाटानगर जाने के लिए गुवा रेलवे स्टेशन जैसे ही पहुंचा ट्रेन खुल गई। और वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। परंतु वह ट्रेन में नहीं चढ़ पाया और वहीं प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। उसकी किस्मत अच्छी रही कि वह पटरी के नीचे नहीं गिरा।
नहीं तो उसकी मौत हो सकती थी। प्लेटफार्म पर गिरने से उसके चेहरे माथे एवं नाक में गंभीर चोटें लगी है। तुरंत ही रेलवे के कर्मचारियों ने उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक उसके परिजन अस्पताल अभी नहीं पहुंचे हैं।



टिप्पणियाँ