Patamda

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बीएसएनएल बांगुड़दा चैंपियन, BSNL Bangurda champion in the final of cricket tournament,

पटमदा।  माकुला क्रिकेट मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का एमपीएल  क्रिकेट कमेटी  द्वारा आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच गेंगाडा क्रिकेट टीम और बीएसएनएल क्रिके…

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बीएसएनएल बांगुड़दा चैंपियन, BSNL Bangurda champion in the final of cricket tournament,

पटमदा। माकुला क्रिकेट मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का एमपीएल  क्रिकेट कमेटी  द्वारा आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच गेंगाडा क्रिकेट टीम और बीएसएनएल क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। जिसमें बीएसएनएल क्रिकेट टीम विजेता रही। विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में कमेटी द्वारा नकद पांच हजार,उपविजेता गेंगाड़ा क्रिकेट टीम को तीन हजार पांच सौ, तृतीय और चतुर्थ स्थान के बिडरा और माकूला को दो दो हजार दिया गया।


फाइनल मैच पांच पांच ओवर का खेला गया। गेंगाड़ा टीम के बल्लेबाज श्यामल के 24 रनों की सहायता से छह विकेट के नुकसान पर कुल 61 बनाया। बीएसएनएल टीम के गेंदबाज दीपक कुमार गोराई ने तीन विकेट हासिल किए। बल्लेबाज मृणाल और कप्तान भक्तरंजन के बेहतर पारी ने पच्चीस गेंद में 66 रन बनाकर जीत दिलाया।फाइनल में खिलाड़ियों को प्रत्येक छक्का पर सौ सौ रुपए समाजसेवी सुदीप महतो के द्वारा दिया गया। टूर्नामेंट में मुख्य रूप से समाजसेवी सुदीप महतो, आशीष कुमार, इंद्रजीत दत्ता, रंजित महतो, गौतम गोप, वशिष्ठ गोप, सहदेव आचार्य, रूपेश मुदी, संदीप लोहार सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280