दीन बंधु ट्रस्ट ने मकर संक्रान्ति में कराया जरूरतमंदों को नारायण भोजन, Deen Bandhu Trust provided Narayan food to the needy on Makar Sankranti.
जमशेदपुर । सामाजिक संस्था दीन बंधु ट्रस्ट ने मकर संक्रान्ति पर्व जरूरतमंदों के साथ मनाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि जरूरतमंदों एवं मांग कर गुजारा करने वालों को खिचड़ी भोग वितरित कर …
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था दीन बंधु ट्रस्ट ने मकर संक्रान्ति पर्व जरूरतमंदों के साथ मनाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि जरूरतमंदों एवं मांग कर गुजारा करने वालों को खिचड़ी भोग वितरित कर संस्था ने मकर संक्रान्ति पर्व मनाया। इसी क्रम में मानगो गांधी घाट, सोनारी दोमुहानी घाट एवं साकची में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।
श्री चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी ने भगवान सूर्य की अराधना की और जिस तरह उनकी किरण बिना किसी भेदभाव किए सभी पर समान रूप से मिलती है, उसी तरह दीन बंधु ट्रस्ट सबकी सेवा, सबसे प्रेम करने का मूल सिद्धांत पर काम कर रही है। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, सुनीता पोयरा, एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट शशिकांत, नागेंद्र कुमार, रूबी गोराई, अंजन पोयरा, सुबल मंडल ,कंचन यादव, प्रतिमा, राजू, पिंकी देवी, भूषण साहनी, लक्ष्मण प्रसाद आदि पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योग्यदान रहा।



टिप्पणियाँ