CKP

पूर्व विधायक शशिभूषण ने चक्रधरपुर शहर प्रमुख छह चौक चौराहों पर अलाव करके आग का व्यवस्था किए, Former MLA Shashibhushan made arrangements for bonfires at six major intersections of Chakradharpur city.

 चक्रधरपुर।  अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण गुरुवार की सुबह बारिश के साथ घने कोहरे छा गया था। जिस कारण ठंड बढ़ गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए गुरुवार को भाजपा नेता सह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने चक्रधरप…

पूर्व विधायक शशिभूषण ने चक्रधरपुर शहर प्रमुख छह चौक चौराहों पर अलाव करके आग का व्यवस्था किए, Former MLA Shashibhushan made arrangements for bonfires at six major intersections of Chakradharpur city.


 चक्रधरपुर। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण गुरुवार की सुबह बारिश के साथ घने कोहरे छा गया था। जिस कारण ठंड बढ़ गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए गुरुवार को भाजपा नेता सह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने चक्रधरपुर शहर के प्रमुख छह चौक चौराहों पर अलाव का व्यवस्था किया। सर्वप्रथम पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने भारत भवन चौक में ई-रिक्शा और ठेला चलाने वाले लोगों के बीच अलाव का व्यवस्था किया। इसके बाद चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन, त्रिशूल चौक इतवारी बाजार, पवन चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अनुमंडल अस्पताल एवं प्रखंड कार्यालय समीप भगवान बिरसा मुंडा स्टैचू में अलाव का व्यवस्था किया।


इन छह जगह में अलाव का व्यवस्था होने से आग तापने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कहा कि जो कार्य चक्रधरपुर नगर परिषद को करनी चाहिए वह कार्य पूर्व विधायक द्वारा किया जा रहा है। अचानक मौसम में बदलाव होने से बारिश हुई और ठंड बढ़ गई, लेकिन जगह-जगह अलाव की व्यवस्था होने से लोग काफी खुश नजर आए। इस दौरान पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव के व्यवस्था की गई है. और भी जगह में अलाव की व्यवस्था हो इसके लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर रूपेश साव, गणेश तांती, दुर्योधन प्रधान, दुर्गा महतो, मोहम्मद फिरोज, मुन्ना साव आदि मौजूद थे। 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280