चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला थाना क्षेत्र में लकड़बग्घा ने एक महिला को घायल कर दिया था। घटना के बाद उसका इलाज किया गया। इस बात की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का केरा रेंजर ने विभागीय प्रक्रिया के तहत घायल महिला को मुआवजा का राशि का चेक दिया। जानकारी के अनुसार बदंगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र के बेंकटांगर घाघरा निवासी माधु नायक के पत्नी 46 वार्षिय सरस्वती देवी को खेत में जाने के दौरान लकड़बग्घा ने अचानक हमला कर के घायल कर दिया।
बाद में उसका इलाज किया गया। इस बात की जानकारी जब वन विभाग केरा को पता चला तो इसकी जांच पड़ताल कर महिला को हर सहयोग देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद वन विभाग ने शुक्रवार को पीड़ित महिला को चक्रधरपुर केरा रेंजर के कार्यालय में बुलाकर उसे15 हजार रुपए का चेक रेंजर ललन उरांव ने दिया। बता दें की पीड़ित महिला अब स्वस्थ है।
No comments:
Post a Comment