Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मिथिलांचल कर्ण गोष्ठी समाज के गणमान्य एसकेएल दास के ज्येष्ठ सुपुत्र शैलेन्द्र कुमार लाल (IAS) को चित्रगुप्त विकास समिति के तरफ से मिथिला के प्रतीक पाग, शॉल व पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया, Shailendra Kumar Lal (IAS), the eldest son of the distinguished SKL Das of Mithilachal Karna Gosthi Samaj, was honored with Mithila's symbol Pag, Shawl and flower bunch on behalf of Chitragupta Vikas Samiti.


जमशेदपुर। मिथिलांचल कर्ण गोष्ठी समाज के गणमान्य एसकेएल दास के ज्येष्ठ सुपुत्र शैलेन्द्र कुमार लाल (IAS) को उनके आवास गोविन्दपुर में चित्रगुप्त विकास समिति भालुबासा के तरफ से  मिथिला के प्रतीक पाग, शॉल व पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि श्री शैलेन्द्र हजारीबाग जिला में नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित है। बर्ष 2023 के दिसम्बर में उनकी प्रोन्नति भारतीय प्रशासनिक सेवा, झारखंड कैडर में हुई है। 


शैलेन्द्र कुमार की शिक्षा -दीक्षा स्थानीय विद्यालय गोविन्दपुर, जमशेदपुर से ही हुई है। वे काफी मृदुभाषी, हंसमुख एवं मिलनसार प्रवृत्ति के साथ-साथ सहयोगात्मक भावना से परिपूर्ण हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की असीम अनुकम्पा उनपर हमेशा बनी रहे। चित्रगुप्त विकास समिति भालुबासा उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा की विशिष्ट उपलब्धि हेतु बहुत बहुत
शुभकामना सहित मंगलकामना ज्ञापित करता है।


आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास, महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण, वरीय संयोजक मदन मोहन लाल, कोषाध्यक्ष उदय मोहन लाल, वरीय सदस्य श्रीकुमार, कार्यकारिणी सदस्य रथिन्द्र कुमार दास, दीव दास,  सुरेन्द्र कुमार लाल उपस्थित।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template