LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय : एग्रीकल्चर एवं जूलॉजी विभाग के छात्रों ने किया दलमा हाईटेक नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण, Netaji Subhash University: Students of Agriculture and Zoology Department took an educational tour of Dalma Hi-Tech Nursery,


जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर एवं जूलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को दलमा हाईटेक नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की खेती की पद्धति के बारे में जानकारी ली। इनमें से होर्टिकल्चर विभाग (फूलों में गुलाब की अनेक किस्म एवम् उनकी मूल्यो),एग्रोनॉमि (टमाटर की  अनेक किस्म),पशुपालन, मतस्य पालन, मशरूम पालन (उनके प्रकार,पोषण एवं स्वास्थ संबंधी) टपक सिंचाई, मुर्गी पालन एवम् विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक प्रकार से खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। 


छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसान अत्याधुनिक तरीके से खेती अपनाकर पौधे एवं उनकी गुणवत्ता बढ़ाकर कम लागत के साथ अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ विजयकांत पांडेय, डॉ मधुमिता पांडेय, मौसमी घटक एवं राजेश कुमार ठाकुर ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment