Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जवानों की साईकिल रेस में दशरथ नायक एवं दौड़ में इलियास पुरती को मिला प्रथम पुरस्कार, Dashrath Nayak got the first prize in the soldiers' cycle race and Ilyas Purti got the first prize in the race.


मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई के हाथों हुआ पुरस्कार वितरण 

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत के बांझीकुसुम मैदान पर नवयुवक संघ की ओर से चार दिवसीय खेलकूद तथा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेलकूद प्रतियोगिता का फाईनल मंगलवार को हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बच्चों का दौड़, लड़कियों का रिले रेस, जवान लड़कों की तीन पैर दौड़, जवानों की दौड़, लड़कियों का दौड़, लड़कियों की चम्मच रेस, सुई धागा रेस, हंडी फोड़, बूढ़ों का दौड़, साईकिल रेस आदि स्पर्धाएं आयोजित हुई। 




प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री गागराई ने कहा कि पर्व त्यौहार पर गांव गांव में खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित हो रहा हैं। जिसमें गांव पर उत्साह का माहौल बन रहा है। ग्रामीणों का मनोरंजन भी हो रहा है, वहीं बच्चों से बूढ़े अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन से गांव में आपसी भाईचारगी बढ़ता है। यह आयोजन होना चाहिए। जिसमें पुरे गांव को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन में वह भाग ही नहीं लेते, बल्कि आयोजन समिति का सहयोग भी करते हैं। 


सुई धागा रेस में शांति गुईया, अनीता बोदरा, हांडी फोड़ में एंजेल गागराई, महिलाओं का रस्सी खींचा खींची में मोनिका चांपिया ग्रुप, क्रिस्टीना पूर्ति ग्रुप, बूढ़ों का दौड़ में एस बोदरा, महेंद्र गागराई, जवानों का साइकिल रेस में दशरथ नायक, चामका दोराई, छोटी लड़कियों का दौड़ में शलमी गागराई, शलमी जोंकों, बच्चों का दौड़ में मनकी केराई, आसमान जोंकों, लड़कियों का रिले रेस में शांति गुईया, अनीता पूर्ति, जवान लड़कों का तीन पैर दौड़ में मिथिलेश सुंडी, आर्य चांपिया, जवानों का दौड़ में इलियास पूर्ति, कुलदीप बोदरा ने पुरस्कार प्राप्त किया।


अतिथि के हाथों पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को बबलू चांपिया, जयपाल चांपिया, बड़ाबाबु चांपिया, मांगी चांपिया, समीर जोंकों, विक्रम जोंकों, मास्टर जोंकों, सिकंदर जोंकों, संदेश गोप, मनोहर जोंकों, अविनाश चांपिया, मंगल जोंकों, मुकेश जोंकों, पाना चांपिया, बिष्णु चांपिया, कांडे चांपिया, विजय हेंब्रम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template