CKP

केरा में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, केएसके टीम बने विजेता, One day cricket tournament organized in Kera, KSK team became the winner,

चक्रधरपुर।  चक्रधरपुर प्रखंड के केरा मैदान में केरा सुपर किंग क्रिकेट क्लब के सौजन्य से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफे…

केरा में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, केएसके टीम बने विजेता, One day cricket tournament organized in Kera, KSK team became the winner,

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के केरा मैदान में केरा सुपर किंग क्रिकेट क्लब के सौजन्य से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई थे। प्रतियोगिता में कुल 8 टीम हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला केएसके क्रिकेट क्लब एवं सरगीडीह के बीच खेला गया। निर्धारित ओवर में केएसके टीम ने 21 रन बनाया, जबकि सरगीडीह क्रिकेट क्लब निर्धारित ओवर में 10 रन ही बना पाई।


केएसके टीम विजेता बना.विजेता एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुये डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि क्रिकेट एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। इस खेल से यहां के खेलाड़ी अपनी केरियर बना सकते हैं। आज पूरे भारत देश में सभी जगह क्रिकेट खेला जाता है। झारखंड सरकार भी खेलाडियों को बेहतर खेलने के लिये हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें मंच की जरुरत है। खिलाड़ियों को मंच दिलाने के लिए हर सम्भव मदद किया जायेगा, ताकि खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रौशन कर सकें।


इस मौके पर राजा साव,रंजीत पांडा,देव साहु, प्रांतिक भट्टाचार्य, हरि प्रधान, प्रियाम भट्टाचार्य, संजीव सिंहदेव, शुवेन्दु सिंहदेव, राकेश प्रधान,  टिटान नायक,  मुकेश दास सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280