Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

यात्री ट्रेन की चपेट में आने से 4 व्यक्ति की मौत, मौत की संख्या बढ़ने की संभावना, Five people died after being hit by a passenger train, the death toll is likely to increase.


चक्रधरपुर। हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत गम्हरिया आदित्यपुर  रेलवे स्टेशन के बीच यात्री ट्रेन चपेट में आने से पांच व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है की मौत की संख्या अभी बढ़ सकती है। घटना के खबर मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल में अपरा तफरी मच गया है। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही रेल जीआरपी टाटानगर, रेलवे सुरक्षा बल और आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाने की पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम करीब 5 30 बजे गम्हरिया आदित्यपुर रेलवे स्टेशन बीच कुछ यात्री बड़ी संख्या में य ट्रेन पकड़ने के लिए गम्हरिया स्टेशन आ रहे थे तभी अचानक उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। जानकारी बताते हैं कि सभी यात्री बड़ाबंम्बू और खरसावां रेलवे स्टेशन के थे। जो काम करने आदित्यपुर और गम्हरिया जाते थे। गुरुवार शाम वापस ट्रेन पकड़ने आने के दौरान यह घटना घटी। चक्रधरपुर रेल मंडल ने गम्हरिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर लोगों की हुई मौत की घटना की पुष्टि की 


चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर लोगों की हुई मौत की घटना की पुष्टि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीसीएम देवराज बनर्जी ने कर दी है। उन्होंने बताया है की घटना की सूचना उन्हें मिली है, लेकिन इस हादसे में कितने लोगों की जान गयी है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। सही जानकारी मिलने पर अधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template