Dilhi

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने दिया भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के तलाक, Pakistani cricketer Shoaib Malik divorces Indian tennis star Sania Mirza

नई दिल्ली।  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक और टेनिस स्टार सानिया मर्जा के बीच तलाक का कारण अब सामने आया है। शोएब ने हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की है। शोएब मलिक ने अ…

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने दिया भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के तलाक, Pakistani cricketer Shoaib Malik divorces Indian tennis star Sania Mirza

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक और टेनिस स्टार सानिया मर्जा के बीच तलाक का कारण अब सामने आया है। शोएब ने हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की है। शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कीं हैं। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार इस शादी में शोएब के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ है। अब सानिया ने शोएब से अलग होने का फैसला क्यों किया, ये बात भी सामने आ गयी है।


रिपोर्ट के अनुसार सानिया शोएब मलिक के कई अफेयर्स से नाराज थीं। ये खुलासा शोएब की बहनों की ओर से किया गया है। काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं पर दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की थी। शोएब की ये तीसरी शादी है। सानिया से शादी करने से पहले उन्होंने आयशा सिद्दिकी के साथ निकाह किया था। शोएब और सानिया की शादी अप्रैल 2010 में हैदराबाद में हुई थी और वे दुबई में रहते थे। दोनो का एक बेट भी है। शोएब ने जैस ही सना के साथ शादी की पुष्टि की थी तो सानिया ने भी तलाक की कार्यवाही को आगे बढ़ा दिया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी तीसरी शादी को लेकर प्रशंसकों के निशाने पर हैं। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक के पहले ही सना से शादी रचाई हैं। पिछले कुछ समय से सानिया और शोएब के बीच अलगाव की बातें चल रहीं थीं। 


इसी कारण प्रशंसकों ने शोएब को निशाने पर लिया है। एक प्रशंसक ने कहा,  शोएब मतलबी इंसान हैं। सानिया मिर्जा-शोएब मलिक, एक ड्रीम कपल की तरह लगते थे। उनकी शादी पर पूरे भारत में विवाद पैदा हुआ, पर सानिया ने शोएब से शादी के लिए सभी की नाराजगी झेली थी। एक यूजर ने लिखा, सानिया ने अपने पूरे देश का विरोध सहकर तुमसे शादी की। तब लोगों ने पाक खिलाड़ी से शादी को लेकर उसकी प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाये थे। इसके अलावा भी उसे काफी बातें कहीं थीं। इसके बाद भी तुमने उसे इस तरह धोखा दिया। वहीं एक अन्य ने लिखा है, अब समझ आया कि शोएब गेम शो जीतो पाकिस्तान में इतने उत्साहित क्यों थे। दरअसल, इस शो में उनके साथ सना भी थी। वहीं कई लोगों कहा कि शोएब सानिया के लायक ही नहीं थे। 


Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280