Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय मिलेगी : गीता कोड़ा, Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra will provide economic, social and political justice: Geeta Koda


चक्रधरपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी प.सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा की बैठक मंगलवार को हुई। कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कैसे सफल बनाया जाय, इस पर चर्चा हुई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के तेरह जिलों में पहुँचेगी।




बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित सिंहभूम की सांसद सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उन गरीब, गांव के नौजवानों, किसानों, दबे-कुचले लोगों, व्यापारियों, जिनके साथ केंद्र सरकार के द्वारा कहीं न कहीं अन्याय हुआ हो, उन्हें यात्रा में शामिल करवाने का लक्ष्य है। उनकी आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने के लिए उनसे संपर्क स्थापित कर समन्वय करने के लिए कार्य करना है। यह यात्रा न सिर्फ कांग्रेसजनों की यात्रा है, बल्कि यह यात्रा उन जवानों के लिए है, जो भयंकर बेरोजगारी का दंश झेल रहे है और सड़कों पर ठोकरे खा रहे है। 


यह यात्रा उन महिलाओं के लिए है, जो कहीं ना कहीं से अत्याचार की शिकार हुई है। झारखंड राज्य से पलायन कर अन्य राज्यों में खास कर भाजपा शासित राज्यों में शोषित हुई है, उनकी आवाज भी इस यात्रा तक पहुँचानी है। महंगाई की वजह से बुझते हुए चूल्हे, यहां तक की रोजमर्रा की जिंदगी चलाना भी जिनके लिए मुश्किल हुआ है, ऐसे लोगों की आवाज इस यात्रा तक पहुंचाना अनिवार्य है।


राहुल गांधी की यह यात्रा से आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय मिलेगी। बैठक को जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु, झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, पूर्व जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरुई, जिला उपाध्यक्ष निसार अहमद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तौहिद आलम, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला महासचिव कैरा बिरुवा, जिला सचिव विश्वनाथ तामसोय, केसीसी नेता सुरज मुखी, पीसीसी डेलीगेट रघुनंदन प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश लागुरी, दिकु सावैयां, ईस्माईल सिंह दास, विजय सिंह सामाड, रामेश्वर बाहन्दा, जदोराय मुंडरी, सुखलाल हेम्ब्रम, ललित दोराईबुरु, सकारी दोंगो, नगर अध्यक्ष अजय कुमार, रमेश ठाकुर ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस महासचिव राज कुमार रजक जबकि धन्यवाद ज्ञापन त्रिशानु राय ने किया।




बैठक में जिला उपाध्यक्ष पुरेन्द्र हेम्ब्रम, रमेश सिंह, जिला महासचिव रबिन्द्र बिरुवा, मनोज भंसाली, लियोनार्ड बोदरा , अविनाश कोड़ाह, मो.सलीम, जिला सचिव नूतन बिरुवा, जानवी कुदादा, शंकर बिरुली, जंग बहादुर, राजेश चौरसिया, राखी सालुजा, बिजय सिंह सुम्बरुई, रितेश तामसोय, मोनू घटवारी, संजय रवि, जहाँगीर आलम, महेश प्रसाद साहू, रवि कच्छप, चंद्र भूषण बिरुवा, हरिश चंद्र बोदरा, सुशीला बिरुवा, बुधराम दिग्गी, सनातन बिरुवा, सुशांत महतो, अभिजीत चन्द्र दास, अमन महतो, सलीम खान, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, मथुरा चंपिया, पीटर बारी, टाटा बालमुचू, बिक्रम बिरुली, राकेश सिंह, सुशील दास, सोमा पुरती, कृष्णा बोबोंगा, जयराम गोप, रुप सिंह गागराई, जितेन्द्र पान, अजय पुरती, सोनाराम कोड़ा, कृपा कुलड़ी आदि उपस्थित थे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सांसद एवं जिला उपाध्यक्ष ने चलाया जागरूकता अभियान :  चक्रधरपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सांसद गीता कोड़ा एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत वाहन में स्टिकर लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सांसद गीता ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान शीघ्र ही झारखंड में शुरू की जा रही है। इसमें कांग्रेस के राहुल गांधी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।


उन्होंने कहा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित बनाये गये टी-शर्ट को पहनकर प्रत्येक सुबह सामुहिक रूप से खेल मैदानों, चौक-चौराहों, बाजारों आदि में आमजनों के बीच कार्यक्रम के संदेश को पहुंचाना। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि जिलांतर्गत सभी चौक-चौराहों पर झंडा, बैनर होडिंग्स, बड़े बैलून आदि माध्यमों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को प्रचारित करना है। उन्होंने कहा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को केन्द्र बिन्दु मानकर कंट्रोल रूम की स्थापना करना है। जिलांतर्गत सामाजिक विद्वानों से संपर्क स्थापित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उनकी प्रशंसा करना है। जिलांतर्गत इंडिया गठबंधन दलों के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है। 


उन्होंने कहा जिलांतर्गत अर्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त पेशेवर खिलाडियों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों तथ विशेषकार्य हेतु उच्चस्तरीय सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित करना.भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में होने वाले जनसभाओं में आमजनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस मौके पर बंदगांव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडरी कांग्रेस जिला,कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद साहू,चंदन सिंह,अभिनाश मुंडरी,देवचरण सिंह समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template