LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को मिली 5 किलो का एक आईईडी बम, विस्फोट कर किया नष्ट, In anti-Naxal operation, police found a 5 kg IED bomb, blasted it and destroyed it.


चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम  जिले  में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सुरक्षाबलों को सफलता मिल रही है। मंगलवार को नक्सलियों द्वारा  सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए एक आईईडी बम लगाया था, लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। जिससे नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम लेमसाडीह और बामियाबुरु जंगली इलाकों में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक 5 केजी का आईईडी बम बरामद किया।


बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है। मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं। लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment