LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

आईआईटी में प्रियंका नाम की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, A student named Priyanka committed suicide by hanging herself in IIT.


कानपुर। आईआईटी कानपुर की शोध छात्रा प्रियंका जायसवाल जो की दुमका, झारखंड की रहने वाली हैं, उनके पिता द्वारा हॉस्टल मैनेजर रितु पाण्डेय को इस बात की  सूचना  दी गई कि उनकी पुत्री सुबह से उनका फोन नहीं उठा रही है। तत्पश्चात मैनेजर रितु पांडे द्वारा रूम को बाहर से धक्का देकर देखा गया, तो वह फंदे से लटकती हुई दिखी। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई है रूम अंदर से बंद है, अन्य आवश्यक विधि करवाई अमल में लाई जाएगी। आईआईटी प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि उक्त छात्रा ने आईआईटी कानपुर में पीएचडी केमिकल इंजीनियरिंग में पिछले महीने 29 दिसंबर 2023 को ज्वाइन किया है। इनके पिता का नाम नरेंद्र जायसवाल है जो दुमका झारखंड के रहने वाले हैं। प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा दी गई। 

No comments:

Post a Comment