LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

बुधवार आधी रात से हो रही लगाता.र बारिश से बढ़ी ठंड, सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे, The cold increased due to continuous rain since Wednesday midnight, people remained hiding in their homes since morning.


गुवा। गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में वर्षा व बादलों के साथ-साथ चल रही सर्द हवाओं की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अचानक बढी़ ठंड से बचने के लिये लोग दिन में भी गर्म कपडा़ व टोपी पहन इलेक्ट्रिक हीटर अथवा अलाव सेकते नजर आये। मेघाहातुबुरु के मीना बाजार में भी कुछ युवक एक दुकान शेड के नीचे हीटर जलाकर सेकते नजर आये।


आज किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री एवं अधिकतम 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बादल हटने के बाद ठंड में भारी वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।ठंड की वजह से सड़कों व बाजार में लोगों की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है। वहीं गुवा का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 20 डिग्री है।

No comments:

Post a Comment