LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

टाटा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का धूमधाम से किया गया आग़ाज़, पहले दिन के हुए मैच में कांची ने सकरी को व मयूराक्षी ने खरकई को किया पराजित, Tata Media Cup cricket tournament started with much fanfare, in the first day's match Kanchi defeated Sakri and Mayurakshi defeated Kharkai.

 


रांची। मीडिया में काम करनेवाले लोगों के लिए रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट बहुत लाभप्रद होगा। यह कहना है झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का। वह रविवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ग्राउंड में टाटा स्टील मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को सम्बोधित कर रहे थे। 10 फ़रवरी तक चलनेवाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 मैच खेले जाने हैं। रांची प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन रविवार को बिरसा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के स्टेडियम में उद्घाटन मैच में टीम कांची ने टीम सकरी को हरा कर अपने विजय अभियान का शुभारम्भ किया। टूर्नामेंट का शुभारम्भ झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने किया। इस मौके पर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन, सचिव अमरकान्त, वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार, कुमार कौशलेंद्र और आनन्द मोहन ने शॉल, बुके और पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया।




 इस मौके पर स्पीकर ने पत्रकार खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रांची प्रेस क्लब द्वारा किया जा रहा यह आयोजन बेहद उत्साहवर्द्धक है, साथ ही अनोखा भी है। नि:संदेह यह आयोजन पत्रकारों के सेहत और उनके उत्साह को बरकरार रखेगा। स्पीकर ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य प्रायोजक इस बार टाटा स्टील है और सह प्रयोजक अडानी प्राइवेट लिमिटेड, एनटीपीसी और जेके क्रिकेट एकेडमी है। उद्घाटन समारोह में अडानी ग्रुप के कारपोरेट अफ़ेयर्स हेड संजीव शेखर, टाटा स्टील के अमित कुमार गुप्ता और एनटीपीसी माइनिंग के अधिकारी अमित कुमार बेहरा के अलावा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आरएस दूबे और प्रभात खबर के जमशेदपुर सम्पादक संजय मिश्र मौजूद थे। 



No comments:

Post a Comment