LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

आज आठवें दिन बुधवार को भी गुवा सेल में संयुक्त यूनियनों के द्वारा चल रहे आंदोलन जारी, रैली निकाल जेनरल ऑफिस समक्ष किया प्रदर्शन, Today, on the eighth day on Wednesday, the ongoing agitation by the joint unions in Guava Cell continues, a rally was taken out and a demonstration was held in front of the General Office.


 गुवा। गुवा सेल में 18 बाहरी लोगों को ज्वाइनिंग देने को लेकर संयुक्त यूनियनों द्वारा लगातार आज आठवें दिन मंगलवार को भी आंदोलन जारी है। इस दौरान संयुक्त यूनियनों ने गुवा रामनगर से रैली निकालते हुए गुवा सेल जेनरल ऑफिस समक्ष आंदोलन करते हुए विभिन्न नारे लगाए गए। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व बुधवार को दूसरे राज्य से 18 लोगों को सेल प्रबंधन द्वारा गुवा सेल में जॉइनिंग दी गई है। और यहां के स्थानीय युवा बेरोजगारों को सेल प्रबंधन नौकरी ना देकर दरकिनार कर दिया गया है। 


संयुक्त यूनियनों में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के क्षेत्रीय महामंत्री दुचा टोप्पो, सारंडा मजदूर यूनियन के महामंत्री राजकुमार झा, झारखंड मुक्ति मोर्चा यूनियन के अध्यक्ष पंचम जॉर्ज सोय, सीटू के अध्यक्ष मनोज मुखर्जी, सप्लाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश कोड़ा ने अपनी मांगों को लेकर गुवा सेल प्रबंधन को मांग पत्र भी सौंपा गया है। संयुक्त यूनियनों के इस आंदोलन को लेकर गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकु तथा सांसद गीता कोड़ा संयुक्त यूनियन के समर्थन में बैठक कर आगे की रणनीति बनाएगी। 


धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामा पांडे, अंतर्यामी महाकुड, किशोर सिंह, संजू गोच्छाईत, चंद्रिका खंडाईत, आरती होरो, राकेश यादव, रितेश पाणिग्राही, साधना सिंह, राजकुमार झा, कुल बहादुर, दुचा टोप्पो, दिलबाग सिंह,पंचम जॉर्ज सोय,नरेश दास,नाजीर खान, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, मनोज मुखर्जी, जयसिंह नायक सहित काफी संख्या में मजदूर एवं विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment