LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

3 माह से वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी दोदारी फिल्टर प्लांट में ताला लगाकर भागे, When salaries were not received for 3 months, the employees locked the Dodari Filter Plant and ran away.


गुवा। सारंडा के गंगदा पंचायत स्थित दोदारी पेयजल आपूर्ति योजना से संबंधित जलमीनार एवं फिल्टर प्लांट में ताला लगाकर चारों कर्मचारी घर भाग गए। इससे पूरे गंगदा पंचायत के गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इससे विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। उल्लेखनीय है कि इस पेयजल आपूर्ति प्लांट में गंगदा पंचायत के चार कर्मचारी मोटू दास, सुशील सिद्धू, श्याम सोरेन एवं शिवा दास पानी फिल्टर से लेकर सप्लाई करने का कार्य प्रारम्भ से करते आ रहे हैं।


 इस फिल्टर प्लांट की देखरेख का जिम्मा चाईबासा की एक ठेका कंपनी के हाथ में है। मजदूरों ने बताया कि यह ठेका कंपनी ने पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। तीन दिन बाद मकर संक्रांति पर्व भी है। पर्व में परिवार के साथ खुशियां मनाने हेतु पैसा भी नहीं है। हमारे पास और दूसरा कोई रास्ता नहीं था। इस कारण बुधवार की सुबह से फिल्टर प्लांट में ताला बंद कर चले गये। गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इससे पूरे पंचायत के गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न हो
गई है। जिला प्रशासन चारों मजदूरों का वेतन संबंधित समस्या और पंचायत के गांवों में पेयजल आपूर्ति नियमित बहाल कराये अन्यथा हम ग्रामीण सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। गंगदा पंचायत के गांवों में पहले से ही पेयजल की बड़ी समस्या है। इसका समाधान जल्द करायें।

No comments:

Post a Comment