LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

चक्रधरपुर रेल मंडल के विकास को लेकर पीएम मोदी ने किया ऑनलाइन शिलान्यास, चक्रधरपुर रेल मंडल के 40 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित, PM Modi laid online foundation stone for the development of Chakradharpur Railway Division, programs organized at 40 places of Chakradharpur Railway Division.


चक्रधरपुर। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा रेल विकास योजनाओं की ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के भी विकास को लेकर आधारशिला रखी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने की योजना समेत सम्पूर्ण रेल मंडल का 50 साल का विजन और विकास को लेकर 1000 करोड़ की लागत से होने के कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर चक्रधरपुर के मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के पास भी कार्यक्रम का आयोजन रेल मंडल के द्वारा किया गया। 


इस कार्यक्रम में मनोहरपुर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, चक्रधरपुर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेत्री मालती गिलुआ, सांसद प्रतिनिधि अम्बु राय चौधरी, एडीआरएम विनय कुजूर सहित रेल अधिकारी और अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक देश भक्ति गीत गाकर रेलवे के कलाकारों ने समां बांधा। वहीँ रेलवे की प्रगति को लेकर स्कूल में छात्र छात्राओं के बीच आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला और वाक प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के बीच अतिथियों के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया। 


कार्यक्रम के दौरान मौजूदइधर चाईबासा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। चाईबासा स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने स्थानीय स्तर पर शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम के मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, महामंत्री प्रताप कटियार महतो, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश पुरी,  चाईबासा चेंबर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, सचिव निरज सेंदवार, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, मांगीलाल रूंगटा प्लस 2 विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता, रेडक्रास के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने रेलवे के विकास को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम की खूब सराहना की।


अतिथियों ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। रेलवे का भी तेजी से विकास हो रहा है। इसी का परिणाम है की आज 1000 करोड़ की लागत से चक्रधरपुर रेल मंडल का भी विकास हो रहा है। मंडल के 11 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित कर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने की तरफ कदम बढ़ाया जा रहा है। बता दें की चक्रधरपुर में रेल विकास कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर चक्रधरपुर सहित 50 स्टेशनों में कार्यक्रम आयोजन किया गया था।


इधर चाईबासा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। चाईबासा स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने स्थानीय स्तर पर शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम के मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, महामंत्री प्रताप कटियार महतो, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश पुरी,  चाईबासा चेंबर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, सचिव निरज सेंदवार, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, मांगीलाल रूंगटा प्लस 2 विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता, रेडक्रास के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment