LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

वर्ल्ड बैंक के ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वी पी ममता मूर्ति ने की फिल्म 'डंकी' की तारीफ, VP Mamta Murthy of the Human Development Division of the World Bank praised the film 'Dinky',


मुंबई। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की फिल्म 'डंकी' ने वर्ल्ड बैंक के ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वीपी ममता मूर्ति के दिल को छुआ, उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया पर डंकी देखने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "हिंदी फिल्म डंकी देखने में मजा आया, जो तीन दोस्तों के बारे में है, जो छात्र वीजा हासिल करने में असफल होने के बाद यूके के लिए एक खतरनाक अवैध मार्ग चुनते हैं। दिल छू लेने वाली, ट्रैजिक और फनी यह वास्तव में माइग्रेशन, रिफ्यूजी और सोसाइटीज के प्रति सजग करते हुए साकारात्मक संदेश देता है।


" विश्व बैंक के  ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वीपी ममता मूर्ति के द्वारा 'डंकी' की तारीफ किए जाने के बाद से एक बार फिर यह फिल्म पुनः भारतीय सिनेजगत में चर्चा का विषय बन गई है। राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित 'डंकी' के लिए यह वाकई एक उल्लेखनीय जीत है क्योंकि रिलीज के इतने महीनों बाद भी फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है। जहां फिल्म को बड़े पर्दे पर शानदार प्रतिक्रिया मिली, वहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने पर भी इसे बहुत प्यार मिला और इसने नंबर 1 पर अपनी पोजीशन मजबूत कर ली।


 'डंकी' में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। राजकुमार हिरानी ने फिल्म डंकी के साथ दर्शकों को एक बेहद प्यारी कहानी से रूबरू कराया है, जो देश के लिए हमारे प्यार, दोस्ती और पुरानी यादों की कहानी पेश करती है। रिलीज होने के बाद फिल्म ने अपनी कहानी के साथ लोगों के दिलों को छू लिया, वहीं इसने सिर्फ दर्शकों से ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मशहूर हस्तियों से भी प्यार पाया है।


No comments:

Post a Comment