Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सांसद गीता कोड़ा के पार्टी छोड़ कर जाने से कांग्रेस को नहीं पड़ेगा कोई फर्क - प्रीतम बांकिरा, Congress will not be affected by MP Geeta Koda leaving the party - Pritam Bankira


सिंहभूम सीट से कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी :प्रीतम बांकिरा

चक्रधरपुर। कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 26 फरवरी को सांसद गीता कोड़ा द्वारा कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने के विषय पर एवं आगामी चुनाव हेतु रणनीति बनाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि सांसद गीता कोड़ा 2019 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर सांसद बनी, लेकिन पिछले 26 फरवरी को वह पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई। सांसद गीता कोड़ा प्रति इस फैसले से क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है जोकि आनेवाले चुनाव में देखने को मिलेगा। 




श्री बांकिरा ने कहा कि सांसद गीता कोड़ा के कांग्रेस से भाजपा में जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। अतः कांग्रेस पार्टी पहले से मजबूत थी, है और आगे भी मजबूत ही रहेगी ।और आगामी लोकसभा चुनाव सिंहभूम से कांग्रेस पार्टी ही लड़ेगी इस बात को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता आश्वस्त हैं। सिंहभूम लोकसभा सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही और आगे भी रहेगी। यहां की जनता का कांग्रेस पार्टी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह है। 


बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकर बोयपाई,कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया,राजु कायम, जिला सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद सलीम, जिला सचिव कुजरी मेलगांडी, ओबीसी जिलाध्यक्ष रंजीत यादव,एनएसयूआई कोल्हान यूनिवर्सिटी अध्यक्ष वीरसिंह बालमूचु,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक विशाल प्रधान, हाटगमाहरिया प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर गागराई,खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष आकाश कांडेयांग, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो ,चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,सागर बोस,कांग्रेस नेता शंकर बिरूली, चक्रधरपुर मंडल अध्यक्ष सुखनराम मुंडा, विघ्न दास, चाईबासा नगर अध्यक्ष अजय कुमार, अजीत कांडेयांग, सुभाष तुरी,सिंगराय गोप और सोमाय सुंडी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template