CKP

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन सह बिरसा सेवा संस्थान करंजो में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया, सैकड़ो किसानो ने लिया हिस्सा, Ekal Grammotthan Foundation cum Birsa Seva Sansthan organized Kisan Fair cum Agricultural Exhibition in Karanjo, hundreds of farmers participated.

चक्रधरपुर।  एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन सह बिरसा सेवा संस्थान करंजो में रविवार को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका विधिवत भारत मां के तस्वीर के समझ एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख ललन …

 एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन सह बिरसा सेवा संस्थान करंजो में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया, सैकड़ो किसानो ने लिया हिस्सा, Ekal Grammotthan Foundation cum Birsa Seva Sansthan organized Kisan Fair cum Agricultural Exhibition in Karanjo, hundreds of farmers participated.

चक्रधरपुर। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन सह बिरसा सेवा संस्थान करंजो में रविवार को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका विधिवत भारत मां के तस्वीर के समझ एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख ललन शर्मा, करंजो के अध्यक्ष बजरंग चिरानिया, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमरनाथ कुजूर एवं भाजपा नेत्री मालती गिलुवा, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर वर्षा समेत अन्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। 


मौके पर सभी अतिथियों ने किसानों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जहां अतिथियों ने किसानों द्वारा लगाए गए फसलों की सराहना कर उनकी हौसला को बढ़ाया। साथ ही ललन शर्मा एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को उन्नत खेती की विशेष जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय नई तकनीकी से खेती करने पर किसानों को काफी फायदा होगा। इसलिए किसान नई तकनीक से कृषि कार्य करें। जिससे उपज के साथ-साथ अच्छी कामाई भी होगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा क्षेत्रिय लोक नृत्य तथा नागपुरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।


किसान मेला सह प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शनी के लिए किसानों को सम्मानित किया गया। पोषण बाटिका के लिये सावित्री मुंडरी, जैविक खेती के लिये लोकनाथ तांती, जैविक खाद के लिये दिकू चाकी, गो पालन में पार्वती कटियार, हल्दी में पीताम्बर गागराई, मशरूम में विजय हाईबुरू को उत्कृष्ट खेती के लिये किसान सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं बैगन, टमाटर, कद्दू, कोहड़ा, ओल, सरसों, अमरूद, केला,चीकू, स्टोवेरी, कटहल तथा विभिन्न प्रकार के बेहतर खेती करने वाले को कृषि उपकरण देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को संस्थान द्वारा आंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 


मौके पर मुख्य रूप से मुखिया कुश पूर्ति, महिला समिति के अध्यक्ष नीतू साहू, सुशीला कुमारी, बासुदवे तांती, आदित्य महतो, संतोष महतो, बिनोद कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष किसान उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280