मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिन बातों और जिन उद्देश्यों को जनता के लिए लाना चाहते थे उन्हें पुरा किया जाएगा : मंत्री, The things and objectives that Chief Minister Hemant Soren wanted to bring to the public will be accomplished: Minister
मंत्री दीपक बिरुवा के चक्रधरपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम ने किया स्वागत , चक्रधरपुर। राज्य के प्रति आंदोलन के समय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिन बातों और जिन उद्देश्यों को जनता के लिए…
मंत्री दीपक बिरुवा के चक्रधरपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम ने किया स्वागत ,
चक्रधरपुर। राज्य के प्रति आंदोलन के समय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिन बातों और जिन उद्देश्यों को जनता के लिए लाना चाहते थे उन्हें पुरा किया जाएगा। उक्त बातें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने चक्रधरपुर में कहां। श्री बिरुवा रविवार को मंत्री बनने के बाद चक्रधरपुर पहुंचने पर झामुमो जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व में गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री जिस गति से जनता के लिए करना चाहते हैं उन्हें किया जाएगा। समय की कमी है, लेकिन उसमें भी तरीके से खेलते हुए पुरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम आदिवासी समुदाय से आते हैं और पूरे कोल्हान का प्रतिनिधित्व करते हैं। हो है संथाल है ऐसा नहीं है। जो जनजातीय हैं उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास रहता है। उन्हे विभाग के मंत्री हैं तो उन्हें आगे बढ़ाने का कोशिश रहेगा। वहीं झारखंड आंदोलनकारियों के मामले पर कहा कि पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में बातें रखा जाएगा। इससे पहले चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर मंत्री दीपक बिरुवा ने माल्यार्पण किए। जिसके बाद वहां मौजूद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किए। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने भी उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किए।
इसके बाद मंत्री दीपक बिरुवा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। उसके बाद पवन चौक में भी उनका स्वागत किया गया। उसके बाद चाईबासा के लिए रवाना हुए। स्वागत के दौरान दीपक प्रधान, राहुल आदित्य, बबलू खान, मंटू गागराई, मदन बोदरा, मुन्ना खान, दिनेश जेना, वेदप्रकाश दास, चमरु जामुदा, प्रदीप महतो, कांग्रेस से विजय सिंह सामड, रमेश ठाकुर आदि मौजूद थे।
मंत्री दीपक बिरुवा का बंगाली सेवा समिति , चाईबासा ने किया स्वागत : चंपाई सोरेन की सरकार में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा को मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार रविवार देर शाम चाईबासा शहर पहुँचने पर बंगाली सेवा समिति, चाईबासा के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर तथा माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। मंत्री दीपक बिरुवा ने कविगुरु रबीन्द्र नाथ टैगोर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड व झारखंड वासियों के हित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। मौके पर समिति के राज कुमार सिंह, त्रिशानु राय, बिमान पाल, देवाशीष दत्ता, आशीष सिन्हा, रतन डे, देबाशीष चटर्जी, सुभेन्दु सेनगुप्ता, अतानु बोस, देबजीत राय, अमूल्य चटर्जी, सूर्यकांत बोस, पार्थो चक्रबर्ती, मधु पाल के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता आदि मौजूद थे।


.jpeg)


टिप्पणियाँ