गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में धूम धाम से की गई मां सरस्वती की पूजा अर्चना, Goddess Saraswati was worshiped with great pomp in various areas of Guwahati.
गुवा। गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में धूम धाम के साथ की गई मां सरस्वती की पूजा अर्चना। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा अर्चना में छोटे-छोटे बच्चे साड़ी पहनकर स्कूलों में पूजा अर्चना करते देखा गया। वहीं गु…
गुवा। गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में धूम धाम के साथ की गई मां सरस्वती की पूजा अर्चना। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा अर्चना में छोटे-छोटे बच्चे साड़ी पहनकर स्कूलों में पूजा अर्चना करते देखा गया। वहीं गुवा के विभिन्न स्कूलों, गुवा बाजार, कल्याण नगर, कैलाश नगर, रेलवे मार्केट, बिरसानगर टू सहित अन्य जगहों पर भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां विद्यादायिनी को पुष्पांजलि अर्पित कर धूप,दीप जलाकर मन्नत मांगी।
इस दौरान 108 बेल पत्ता से हवन की गई। पूजा संम्पन्न होने के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वही कल्याण नगर में खिचड़ी भोग वितरण किया गया। इस दौरान गुवा के कई पूजा पंडालों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विदित हो कि गुवा के सभी स्कूलों में भक्ति भाव से मां विद्यादायिनी सरस्वती की पूजा की गई है।



टिप्पणियाँ