Mumbai

इम्पा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा और प्रतिनिधिमंडल ने की बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात, IMPA President Abhay Sinha and delegation met Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary.

बिहार में शीघ्र फिल्म नीति और फिल्मों को  सब्सिडी दिलाने की मांग की  मुंबई।  इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ( इम्पा) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रेसिडेंट अभय सिन्हा के नेतृत्व में  बिहार के उपमुख…

इम्पा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा और प्रतिनिधिमंडल ने की बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात, IMPA President Abhay Sinha and delegation met Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary.

 


बिहार में शीघ्र फिल्म नीति और फिल्मों को  सब्सिडी दिलाने की मांग की 

मुंबई। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ( इम्पा) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रेसिडेंट अभय सिन्हा के नेतृत्व में  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना में  मिला और उनसे  बिहार सरकार के जरिए राज्य में जल्द से जल्द फिल्म नीति को लागू करने तथा  फिल्मों को सब्सिडी देने का अनुरोध किया।  प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ इम्पा के कार्यकारिणी मेंबर व फ़िल्म मेकर्स कंबाइन के जनरल सेक्रेटरी निशांत उज्जवल भी मौजूद थे। 


इम्पा के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान इम्पा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा व निशांत उज्जवल ने उनसे बिहार में फिल्मों के विकास और यहां के कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने के लिए फिल्म नीति को यथाशीघ्र लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में रोजगार के भी मौके सृजित होंगे, क्योंकि यहां जब फिल्म में बनने लगेगी, तब बिहार के मनोरम लोकेशन पर शूट करने के लिए बॉलीवुड समेत हर इंडस्ट्री से लोग आएंगे। 


बिहार के पर्यटन को भी बढ़ावा देने में यह कारगर साबित होगा। इम्पा प्रतिनिधि मंडल ने इस मामले में पड़ोसी राज उत्तर प्रदेश का भी उदाहरण दिया, जहां आज बॉलीवुड से लेकर हर इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक फिल्म में बन रही है। इससे उत्तर प्रदेश की सरकार और वहां के स्थानीय कलाकारों को भी लाभ मिल रहा है। अभय सिन्हा के नेतृत्व वाली इम्पा के प्रतिनिधिमंडल के आग्रह को स्वीकार करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरोसा दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस मामले में अवश्य कार्यवाही होगी और बिहार के पास भी अपनी फिल्म नीति होगी। उन्होंने इम्पा के प्रतिनिधिमंडल  को इसका भरोसा दिलाया।इस अवसर पर भाजपा कला संस्कृति व फ़िल्म विभाग के स्टेट कोर्डिनेटर  वरुण कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280