LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी पटमदा मंडल कार्यालय प्रांगण में "गांव चलो अभियान" निमित् मंडल कार्यशाला संपन्न. Mandal workshop for "Gaon Chalo Abhiyan" concluded in BJP Patmada Mandal office premises.


पटमदा।
 भारतीय जनता पार्टी पटमदा मंडल कार्यालय प्रांगण में "गांव चलो अभियान" निमित् मंडल कार्यशाला संपन्न हुआ। उक्त कार्यशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के विस्तारक श्री हिमांशु, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन,"गांव चलो अभियान" के जिला संयोजक मुचीराम बाउरी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य सरत सिंह सरदार की उपस्थिति में मंडल के पदाधिकारी,पंचायत अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष एवं बूथों के अध्यक्ष तथा नव नियुक्त बूथ प्रवासी उक्त कार्यशाला में भाग लिए।


आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु मंटू चरण दत्त जी ने अपने सम्बोधन भाषण में सभी नव नियुक्त सभी बूथों की प्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व का कार्यक्रम प्रदेश एवं जिला संगठन की निर्देशानुशार सभी बूथों में बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख सदस्यों के साथ बैठक करते हुए बूथों में प्रवास करते हुए "गांव चलो अभियान"कार्यक्रम को निश्चित रूप से पूरा करें।


मुचिराम, हिमांशु एवं सरत सिंह ने भी सभी कार्यकर्ताओं को गांव "चलो अभियान"की रूप रेखा एवं कार्यक्रम के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया। अंत में मंडल महामंत्री कृष्णपद सिंह ने अपने धन्यवाद ज्ञापन सम्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को अभिये से उक्त कार्यक्रम को लग जाने के लिए कहा। उक्त कार्यक्रम में उक्त के आलावा मंडल संयोजक सुभाष माहली, सह संयोजक सुभाष महतो, सह संयोजक उत्तम दत्त, इन्द्रनारायण महतो, सुबोध महतो, बिमल मंडल, तपन तंतुबाई, बिमल कैवर्त, माणिक प्रमाणिक, बिमल रजक, निरंजन रजक, बंकिम महतो, कृष्ण चंद्र महतो, अजित रजक, लक्ष्मी कुंभकार, सरस्वती माहली, हरेकृष्ण महतो, गोपाल चंद्र गराई, गोपाल महतो, सुनील रजक, धृतराष्ट्र सिंह, प्रधान सिंह, बिजय कुमार सिंह, प्रसेनजित महतो, ओमप्रकाश अग्रवाल, नीलकमल महतो, रेवती महतो आदि और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment